AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नवसंवत्सर पर गुरूवार को शहर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, धर्मसभा में आएंगे बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री

Lucky Jain by Lucky Jain
March 22, 2023
Reading Time: 2 mins read
shobha yatra dharma sabha udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदी नववर्ष के उपलक्ष में गुरूवार को उदयपुर शहर में विशाल शोभायात्रा निकलेगी, साथ ही गांधी ग्राउंड में होने वाली धर्मसभा में बागेश्वर धाम के पं धीरेन्द्र शास्त्री, कथा मर्मज्ञ पं देवकीनंदन ठाकुर व बांसवाड़ा के संत उत्तम स्वामी के आशीर्वचन होंगे।

भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली शोभायात्रा और धर्मसभा में बड़ी संख्या में आमजन के शामिल होने की उम्मीद है। जिसको लेकर प्रशासन और पुलिस ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

hindu nav varsh ki hardik shubhkamnayen bhuvnesh vyas

नगर निगम से शुरू होगी शोभायात्रा

भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति कार्यक्रम संयोजक कपिल चित्तौड़ा ने बताया कि गुरुवार दोपहर एक बजे नगर निगम प्रांगण से 101 शंखों के नाद के साथ विशाल शोभायात्रा शुरू होगी। जिसकी अगुवाई सनातन धर्मग्रंथ की झांकी व बग्घियों में बिराजमान संत महंत करेंगे। 11 अश्वों पर आदिशक्ति का प्रतीक कन्याएं सवार होंगी। शोभायात्रा व कलश यात्राओं के महाराणा भूपाल स्टेडियम पहुंचने पर धर्मसभा होगी। जिसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश पं धीरेन्द्र शास्त्री, प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं देवकीनंदन ठाकुर व बांसवाड़ा के उत्तम स्वामी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा। धर्मसभा में मेवाड़ अंचल के संत-महंतों का भी सान्निध्य रहेगा।

hindu nav varsh ki hardik shubhkamnayen sanjay navvarsh

भगवा पताकाओं से सजे चौराहे

शोभायात्रा के स्वागत में भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति ने शहर के चेतक सर्किल, देहलीगेट, सूरजपोल सहित अन्य प्रमुख चौराहों को भगवा पताकाओं से सजा दिया है। सभी चौराहों और मुख्यमार्गों पर विशेष साज सज्जा करने के साथ ही चेतक सर्कल पर मेवाड़ की वीरांगना हाड़ी रानी की झांकी भी लगाई गई है।

यह रहेंगे कलश यात्राओं के मार्ग

दोपहर एक बजे नगर निगम प्रांगण से विशाल शोभायात्रा शुरू होने के साथ जगदीश मंदिर, भूपालपुरा मैदान और फतह स्कूल से कलश यात्राएं शुरू होंगी। मुख्य शोभायात्रा के देहलीगेट से आगे बढ़ने के बाद तीनों कलश यात्राओं का देहलीगेट पर संगम होगा। इसके सभी शोभायात्रा गांधीग्राउंड पहुंचेगी।

  • जगदीश चौक से निकलने वाली मंगल कलश यात्रा घंटाघर, बड़ा बाजार, बड़ी होली, भूपालवाड़ी, संतोषी माता मंदिर, तीज का चौक होते हुए देहलीगेट पहुंचेगी।
  • भूपालपुरा मैदान से निकले वाली मंगल कलश यात्रा मठ, कलेक्टर आवास, कोर्ट
    चौराहा होते हुए देहलीगेट पहुंचेगी।
  • फतह स्कूल से निकलने वाली मंगल कलश यात्रा सूरजपोल, बापू बाजार होते हुए देहलीगेट पहुंचेगी। इस कलश यात्रा में ही डांडिया यात्रा भी शामिल होगी।
  • तीनों मंगल कलश यात्राओं का संगम मुख्य शोभायात्रा के देहलीगेट से आगे बढ़ने के बाद होगा। मुख्य शोभायात्रा के देहलीगेट को पार करने के साथ ही कलश यात्राएं देहलीगेट पहुंचेंगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newshindi nav varsh shobha yatra dharma sabha in udaipurshobha yatra dharma sabha udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .