AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

विश्व गोरैया दिवसः हमसे दूर हो गयी गोरैया..! संरक्षण की जरूरत

Lucky Jain by Lucky Jain
March 20, 2023
Reading Time: 1 min read
world sparrow day 2023 in udaipur by green peepal society


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व गोरैया दिवस (world sparrow day 2023) पर सोमवार को ग्रीन पीपल सोसायटी की ओर से सूचना केन्द्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने कार्यक्रम में स्टूडेंट्स, पर्यावरणविदों, पक्षी विशेषज्ञों एवं अन्य प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि एक दशक पहले तक गोरैया हमारे घरों के आंगन मिल जाती थी, सुबह की शुरूआत उसकी चहचाहट से होती थी, लेकिन अब वह हमसे दूर हो गयी है। गोरैया के संरक्षण की जरूरत है, जिसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा, स्कूल-कॉलेज में गोरैया संबंधित प्रतियोगिताएं करानी चाहिए, ताकि स्टूडेंट्स गोरैया से जुड़ें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर ने पक्षी एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समन्वित प्रयास करने की बात कही और ग्रीन पीपल सोसायटी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा पर्यावरण संतुलन के लिए टाईगर जैसे बड़े जंतुओं के साथ-साथ गोरैया जैसी छोटी चिड़िया की उपयोगिता एवं उनके संरक्षण पर जोर देना होगा।

Gulabchand Kataria raised the paper leak issue

कार्यक्रम संयोजक एवं ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ.राहुल भटनागर ने सोसायटी के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी दी। राहुल भटनागर ने कहा ग्रीन पीपल सोसायटी और इससे जुड़े सदस्य जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में ग्रीन पीपल सोसायटी के विशेषज्ञ शरद श्रीवास्तव, पक्षी विशेषज्ञ डॉ. कमलेश शर्मा, उत्कर्ष प्रजापति व डॉ. राम मेघवाल ने विश्व गोरैया दिवस मनाने की आवश्यकता, प्रासंगिकता, मानव व गोरैया अंतर्संबंध और पक्षी संरक्षण पर जानकारी दी।

प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया

world sparrow day 2023 in udaipur by green peepal society -1 (2)

विश्व गोरैया दिवस पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बेहर सुंदर और विषयक चित्रकलाएं बनायीं। जिसमें भूमिका झाला प्रथम, अवनि सिंह द्वितीय व यशस्वी परिहार तृतीय स्थान पर रही। ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में सोनाक्षी सोनी प्रथम, नरल माहेश्वरी द्वितीय और रचना तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक रिटायर्ड आरएएस दिनेश कोठारी, बाबा आर्ट गेलेरी की निदेशक ममता जोशी व सेवानिवृत व्याख्याता नसीम अहमद थे।

कार्यक्रम में सोसायटी के वीएस राणा, प्रतापसिंह चुंडावत, सोहेल मजबूर, डॉ. ललित जोशी, प्रदीप सुखवाल, डीएफओ देवेन्द्र तिवारी, रिटायर्ड डीएफओ राजेन्द्र सिंह चौहान, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अरूण सोनी, पक्षी प्रेमी देवेन्द्र श्रीमाली, कनिष्ठ कोठारी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे।

UIT Udaipur Poster

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsgreen peepal societyudaipurUdaipur newsworld sparrow dayworld sparrow day 2023

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .