AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

माइनर मिनरल ब्लॉक्स की प्रीमियम दरों पर नीलामी में बन रहे हैं नित नए रिकॉर्ड

Lucky Jain by Lucky Jain
March 18, 2023
Reading Time: 1 min read
auction of minor mineral blocks at premium rates in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • अलवर के 8 प्लॉट 19 लाख की रिजर्व प्राइज के विरुद्ध 46 61 करोड़ में नीलाम : डॉ. अग्रवाल
  • पावटा के 5 और हाथनोदा के दो प्लाटों की भी रिजर्व दरों से कई गुणा अधिक पर नीलामी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के माइनर मिनरल ब्लॉक्स की प्रीमियम दरों पर नीलामी (minor mineral blocks auction) में नित नए रिकॉर्ड स्थापित हो रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि अलवर में मेसनरी सेंड स्टोन के 8 प्लॉटों की 19 लाख रूपए के रिजर्व प्राइज की तुलना में ई-ऑक्शन में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 46 करोड़ 61 लाख रूपए की उच्चतम बोली प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि 14 मार्च से 17 मार्च तक भारत सरकार के ई-पोर्टल पर की गई कुल 62 प्लॉटों की सफल नीलामी में 2 करोड़ 4 लाख के रिजर्व प्राइज के प्लॉटों की प्रीमियम बोली 148 करोड़ 30 लाख रुपए प्राप्त हुई है। इनमें कोटपुतली पावटा के क्वार्टज एवं फेल्सपार के 5 प्लाटों और चौमूं हाथनोदा के मेसेनरी स्टोन के दो प्लाटों की भी रिजर्व दरों से कई गुणा अधिक प्रीमियम राशि पर नीलामी हुई है।

nagar nigam udaipur air pollution poster

2.04 करोड़ के रिजर्व प्राइस से 148.30 करोड़ रूपए की प्रीमियम बोली पर हुई नीलामी

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक्सप्लोरेशन पर जोर और वैध खनन को बढ़ावा देने के निर्देशों का ही परिणाम है कि प्रदेश में मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में तेजी आई है।

निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि 14 से 17 मार्च 23 के दौरान जयपुर, राजसमंद, अलवर, भरतपुर, अजमेर, बाड़मेर, उदयपुर और डूंगरपुर में माइनर मिनरल ग्रेनाइट, क्वार्टज, फेल्सपार, मार्बल व मेसेनरी स्टोन के 62 प्लॉटों की भारत सरकार के ई पोर्टल पर सफल नीलामी की गई है। उन्होंने बताया कि इन 62 प्लाटों की रिजर्व प्राइज 2 करोड़ 4 लाख रुपए थी जिसकी तुलना में 148 करोड़ 30 लाख रूपए की प्रीमियम बोली पर इन खनन प्लॉटों की नीलामी बोली प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि बोलीदाताओं द्वारा 40 प्रतिशत राशि 59 करोड़ 32 लाख रूपए इसी वित्तीय वर्ष यानी की 30 मार्च तक राजकीय कोष में जमा कराए जाएंगे।

UIT Udaipur

यह भी पढ़ें : जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान में नल कनेक्शन की स्थिति

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ACS subodh agarwalar live newsCM Ashok Gehlotmines department rajasthanRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .