AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

खनिज ब्लॉकों की नीलामी का वार्षिक रोडमेप बना रहा खान विभाग

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 14, 2023
Reading Time: 1 min read
mines department acs dr subodh agarwal


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसीएस माइंस ने ली समीक्षा बैठक

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। खनन विभाग नए वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले राज्य में मेजर एवं माइनर खनिज ब्लॉकों की नीलामी का वार्षिक रोडमेप बनाने की तैयारियों में लग गया है। खान विभाग ब्लॉकों की नीलामी का त्रैमासिक कैलेण्डर भी बना रहा है।

एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने मंगलवार को इस मामले में सचिवालय में माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि इससे नीलामी के लिए माइनिंग ब्लॉक तैयार करने से लेकर नीलामी तक का एक्सन प्लान तय होने के साथ ही नीलामी की प्रभावी व्यवस्था व समयवद्ध मोनेटरिंग सुनिश्चित हो सकेगी। विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारियों के दल से उड़ीसा की व्यवस्था का अध्ययन भी करवाया जाएगा ताकि वहां की बेस्ट प्रेक्टिसेज को राजस्थान के संदर्भ में उपयोगी पाए जाने पर अपनाया जा सके।

डॉ.अग्रवाल ने कहा कि खान सुरक्षा और सिलिकोसिस को लेकर विभाग गंभीर है और इसी का परिणाम है कि विभाग द्वारा सिलिकोसिस जांच व जागरुकता शिविरों के नियमित आयोजन के साथ ही खान सुरक्षा मापदंडों की पालना के लिए खानों का निरीक्षण करवाया जा रहा है। राजस्व अर्जन से लेकर माइनिंग ब्लॉकों के ऑक्शन तक इस साल सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। बैठक में उपसचिव नीतू बारुपाल, अतिरिक्त निदेशक पेट्रोलियम अजय शर्मा, एसजी संजय गोस्वामी, डीएलआर गजेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।

एमनेस्टी योजना में 72 करोड़ से अधिक की वसूली हो चुकी

निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि विभाग द्वारा गत वर्ष 6395 करोड़ के राजस्व अर्जन को पीछे छोड़ते हुए इस साल राजस्व अर्जन का नया रेकार्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। विभागीय एमनेस्टी योजना के भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं और 72 करोड़ से अधिक की वसूली की जा चुकी है। सिलिकोसिस जांच एवं जागरुकता अभियान में संबंधित विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए होट स्पॉट्स को चिन्हित करने के साथ ही सिलिकोसिस बीमारी के कारण भी तलाशें जा रहे हैं।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ACS Dr subodh agrawalar live newsauction of major and minor mineral blocksCM Ashok Gehlotlatest news in hindiMines Departmentrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .