AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बेणेश्वर धाम पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 24, 2023
Reading Time: 1 min read
rss sarsanghchalak mohan bhagwat reached beneshwar dham


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनप्रतिनिधियों ने तीर कमान भेंट कर अगवानी की

डूंगरपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को बेणेश्वर धाम पहुंचे। इस दौरान उनका यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तीर कमान भेंट कर स्वागत किया।

उदयपुर होते हुए बेणेश्वर धाम पहुंचने पर साबला हरिमंदिर के महंत अच्युतानंद महाराज, बेणेश्वर शिवालय ट्रस्ट एवं धाम के प्रतिनिधियों ने मोहन भागवत का स्वागत किया। बांसवाड़ा सांसद कनकमल कटारा और विधायक गोपीचंद मीणा ने तीर कमान भेंट कर संघ प्रमुख की अगवानी की। भागवत ने यहां मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां संत मावजी महाराज संग्रहालय को लेकर महंत अच्युतानंद महाराज से भी चर्चा भी की।

प्रभात ग्राम मिलन कार्यक्रम में भाग लेने आए है

मोहन भागवत दिन तीन दिवसीय यात्रा के तहत आदिवासी क्षेत्र में प्रवास पर रहेंगे। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रति पांच वर्ष में आयोजित अखिल भारतीय ग्राम विकास-प्रभात ग्राम मिलन कार्यक्रम 24 से 26 फरवरी तक चितौड़ प्रांत के डूंगरपुर जिले के ग्राम भेमई में आयोजित हो रहा हैं। इसी कार्यक्रम में शामिल होने मोहन भागवत डूंगरपुर दौरे पर आए हैं।

प्रभात ग्राम कार्यक्रम में उदय प्रभात ग्राम, वार्षिक योजना पर विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में अपराध मुक्त, विवाद मुक्त, छुआछूत मुक्त ग्राम से जुड़े विषयों पर भी मोहन भागवत का संबोधन होगा। दो दिन ग्राम विकास बैठक में भाग लेकर मोहन भागवत रविवार सुबह ग्राम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सागवाड़ा जिले के स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण में शामिल होकर डूंगरपुर से प्रस्थान कर जाएंगे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindimohan bhagwat in dungarpur rajasthanrajasthan newsRSSrss sarsanghchalak mohan bhagwatUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .