AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गुलाबचंद कटारिया ने असम के राज्यपाल का पद संभाला

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 22, 2023
Reading Time: 1 min read
गुलाबचंद कटारिया ने असम के राज्यपाल का पद संभाला


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में असम के सीएम भी रहे मौजूद

गुवाहाटी,(एआर लाइव न्यूज)। असम के नव नियुक्त राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने बुधवार को गुवाहाटी स्थित राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ ली (Gulabchand Kataria assam governor)। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता ने कटारिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बुधवार को गुलाबचंद कटारिया के शपथ ग्रहण समारोह में असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, उच्च अधिकारी, राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीयां, राजस्थान विधानसभा के उप नेता राजेंद्र राठौड़, गुलाबचंद कटारिया की पत्नी अनीता कटारिया सहित असम और राजस्थान के कई भाजपा पदाधिकारी भी शामिल थे। उदयपुर से भी कई भाजपा कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि इस समारोह में शामिल हुए।

UIT Udaipur

वर्षाें तक राजस्थान की राजनीति में कटारिया का रहा दबदबा

असम के राज्यपाल बनने से पहले गुलाबचंद कटारिया उदयपुर शहर विधायक और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। प्रदेश और मेवाड़ की राजनीति में कटारिया का वर्षों तक दबदबा रहा। वे अब तक लोकसभा और विधानसभा के 11 बार चुनाव लड़े उनमें से 9 बार विजयी हुए। राजस्थान सरकार मे उनके पास गृहमंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी रही। सक्रिय राजनीति में आने से पहले कटारिया एक शिक्षक थे।

nagar nigam udaipur air pollution poster

वे राज्यपाल की शपथ लेते उससे पहले ही विधायक के दावेदार हो चुके थे सक्रिय

कटारिया के सक्रिय राजनीति से दूर होने से अब आगामी विधानसभा चुनाव में उदयपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी कौन होगा, इसको लेकर अटकलों और कयासों का दौर शुरू हो गया हैं। खास बात यह हैं कि कुछ दावेदार तो कटारिया के असम के राज्यपाल की शपथ लेने से पहले ही अपने आपको उदयपुर शहर से विधायक पद का प्रत्याशी मानकर मन ही मन उम्मीदों की फुलझड़ियां चलाते नजर आने लग गए।

———–

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

यह भी पढ़े : गुलाबचंद कटारिया की सियासी यात्रा पर क्यों लगा ब्रेक

Tags: ar live newsassam governorGovernor of Assamgulab chand katariagulab chand kataria assam governorGulabchand Kataria Governor of Assamswearing in ceremony gulabchnd katariya as governor of assAMudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .