AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भरतपुर के दो युवकों को हरियाणा में जिंदा जलाया: गौ-तस्कर होने का संदेह था

Lucky Jain by Lucky Jain
February 17, 2023
Reading Time: 1 min read
two man burnt dead body found in car in loharu haryana abducted from bharatpur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • मृतक युवकों के घर पर हुई पंचायत न्याय की मांग को लेकर सैकड़ों लोग इकट्ठे हुए
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भरतपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भरतपुर के दो युवकों को भरतपुर-हरियाणा बॉर्डर के नजदीक गोपालगढ़ से अपहरण कर हरियाणा के लोहारू में कार सहित जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आरोपियों को संदेह था कि दोनों युवक गौ-तस्कर थे। परिजनों ने जिन लोगों पर युवकों को जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, वे बजरंग दल से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। भरतपुर में आज मृतक युवकों के घरों पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कार सहित जिंदा जलाकर मार दिए गए युवक भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र निवासी जुनैद(35)और नासिर(28) हैं। बताया जा रहा है कि जुनैद और नासिर बुधवार सुबह रिश्तेदार की कार लेकर निकले थे। जिनके साथ रास्ते में कुछ लोगों ने मारपीट की और अपहरण कर ले गए। युवकों के साथ मारपीट और अपहरण की एफआईआर बुधवार को ही इस्माइल नाम के युवक ने भरतपुर के गोपालगढ़ थाने में दर्ज करवाई थी। भरतपुर पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही थी कि भरतपुर-हरियाणा बॉर्डर के नजदीक हरियाणा के लोहारू गांव में जली हुई क्षतिग्रस्त बोलेरो कार में पिछली सीट पर दो युवकों के जले हुए शव मिले। दोनों युवकों के शव कंकाल में तब्दील हो चुके थे। जिस कार में दोनों युवकों के शव बरामद हुए, उसके चेचिस नंबर के जरिए दोनों युवकों के बारे में परिजनों को सूचना दी गयी।

nagar nigam poster 1

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है

परिवार का आरोप है कि आरोप है कि बुधवार सुबह हरियाणा पुलिस पुलिस ने जुनैद और नासिर की बोलेरो को टक्कर मारकर पकड़ा था। इसके बाद अधमरी हालत में उन्हें बजरंग दल के लोगों को सौंप दिया। इन्होंने गो-तस्करी के शक में दोनों को बोलेरो समेत जिंदा जला दिया।

भरतपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि कार में दो युवकों के जले हुए कंकाल मिले हैं, दोनों अपहरण किए गए युवक ही हैं, इसकी पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच और डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा। रोहतक के पीजीआई में दोनों शवों के पोस्‍टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है उनकी तलाश की जा रही है।

डिसक्लेमर : एआर लाइव न्यूज से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbajrang dalbharatpur breaking newsbharatpur newsRajasthanrajasthan newstwo man burnt dead body found in car in loharu haryana abducted from bharatpur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .