AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गीतांजलि ग्रुप पर आयकर छापा: दो महीने से थे विभाग की निगरानी में

Lucky Jain by Lucky Jain
February 16, 2023
Reading Time: 1 min read
income tax raid on geetanjali medical college and hospital udaipur geetanjali group -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गीतांजलि मेडिकल यूनिवर्सिटी, कॉलेज, हॉस्पिटल और मार्बल व्यवसाय सहित 20 से अधिक ठिकानों पर सर्च जारी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आयकर विभाग की इनवेस्टिगेशन टीम ने गुरूवार को प्रदेश के दो बड़े व्यापारी समूह उदयपुर के गीतांजलि ग्रुप और जयपुर के कोलोनाइजर ज्ञान चंद अग्रवाल पर आयकर छापा मारा है। आयकर टीमें गीतांजलि ग्रुप के मेडिकल कॉलेज में हाल ही एमबीबीएस, पीजी सीट पर हुए एडमीशन के लिए ली गयी फीस, हॉस्पिटल के लेखा-जोखा सहित गीतांजलि के माइनिंग कारोबार से संबंधित दस्तावेज खंगाल रही हैं।

आयकर अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गीतांजलि ग्रुप के मालिकों और संबंधित व्यवसायियों के घर, कार्यालय सहित करीब 20 से अधिक ठिकानों पर सर्च चल रही है। आयकर टीमों को नकदी लेन-देन संबंधित कई दस्तावेज मिले हैं, जिनका अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। संभावना है कि दोनों ही ग्रुप पर चल रहे आयकर छापे में बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और नकदी का खुलासा हो सकता है।

income tax raid on geetanjali medical college and hospital udaipur geetanjali group

जयपुर के कोलोनाइजर की चार फर्मों पर सर्च जारी

आयकर टीमें जयपुर के कोलोनाइजर ज्ञान चंद अग्रवाल शिवम कॉलोनाइजर और श्रीसालासर ओवरसीज प्रालि सहित कुल चार फर्मों पर आयकर सर्च चल रहा है। ज्ञानचंद अग्रवाल के त्रिवेणी स्थित नारायण निवास, गंगा जमुना पेट्रोल पंप के पास टावर में ऑफिस सहित नारायण विहार में कार्यालय में सर्च किया जा रहा हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी स्थानों से प्राप्त दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि अघोषित संपत्ति का खुलासा हो सके। कार्रवाई शुक्रवार तक जारी रह सकती है।

UIT Udaipur
Tags: ar live newsgeetanjali medical college and hospital udaipurgeetanjali medical universityincome tax raid in udaipurincome tax raid on geetanjali groupincome tax raid on geetanjali medical college and hospitaludaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .