Site iconSite icon AR Live News

वीडियो रिकॉर्डिंग और एग्रीमेंट बने अहम साक्ष्य: डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया सहित चारों आरोपी दो दिन रिमांड पर

लकी जैन,उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भुवाणा स्थित एक बेशकीमती भूखंड के विवाद में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया (dsp jitendra anchaliya) सहित चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद आज शनिवार सुबह एसीबी टीम ने चारों को कोर्ट में पेश किया। अग्रिम पूछताछ के लिए एसीबी टीम ने रिमांड मांगी, जिस पर न्यायाधीश ने निलंबित डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया, एसआई रोशनलाल, भू दलाल रमेश राठौड़ और मनोज श्रीमाली को सोमवार तक रिमांड पर भेज दिया है।

अब एसीबी टीम चारों से पूछताछ कर दस्तावेजी कार्यवाही पूरी करने में जुटी हुई है। पूरी कार्यवाही एसीबी एडिएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की जा रही है। बताया जा रहा है कि डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया की गिरफ्तारी करने में एसीबी के पास मौजूद दो साक्ष्य वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग और हस्तलिखित एग्रीमेंट काफी अहम साबित हुए हैं

यह भी पढ़ें : एसीबी के घेरे में कैसे आए जितेन्द्र आंचलिया, जाने पूरा मामला

सभी संपत्तियों का लेखा-जोखा निकाल रही एसीबी टीम

इधर एसीबी की टीमों ने डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया सहित चारों आरोपियों के घरों सहित अन्य ठिकानों की भी तलाशी ली हैं और अहम साक्ष्य जुटाने के प्रयास कर रही है। एसीबी टीम जितेन्द्र आंचलिया सहित मामले के जुड़े सभी आरोपियों की समस्त संपत्ति का लेखा-जोखा पता कर रही है, ताकि आय से अधिक संपत्ति के मामले की भी संभावना देखी जा सके।

Exit mobile version