- चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख की
- किसानों को 2000 यूनिट मुक्त बिजली, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री
- महिलाओं को रोडवेस बस में 50 प्रतिशत की छूट
- उदयपुर के देवास तीसरे और चौथे चरण के लिए 1691 करोड की बजट घोषणा की गई
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को इस सरकार का अंतिम बजट (rajasthan budget-2023) पेश किया। गहलोत ने विकास योजनाओं के साथ ही आमजन को राहत देने से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की। बचत, राहत और बढ़त के फॉर्मूले पर चलकर युवा, किसान और महिलाएं बजट में फोकस पर रहे।
उदयपुर के लिए बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने लंबे समय से कागजों में अटकी देवास परियोजना मोहनलाल सुखाड़िया जल अपवर्तन योजना के तीसरे और चौथे चरण के तहत बनने वाले बांधों के लिए भी 1691 करोड की बजट घोषणा की गई हैं।
बड़ी घोषणाएं
- चिरंजीवी बीमा योजना की सीमा 10 लाख रूपए से बढ़ाकर 25 लाख रूपए तक कर दी है। जबकि मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की सीमा 5 लाख रूपए से बढ़ाकर 10 लाख रूपए कर दी है।
- समस्त घरेलू उपभोक्ताओं का 100 यूनिट तक निशुल्क बिजली मिलेगी। पहले यह 50 यूनिट तक फ्री थी।
- किसानों को 2000 यूनिट तक मुफ्ट बिजली मिलेगी।
- प्रदेश की सभी सरकारी संस्थाओं सहित सभी बोर्ड, निगमों, यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को भी अब ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा।
- लंपी वायरस संक्रमण में मारे गए पशओं के पशुपालक को दो पशुओं की मौत पर 40000 प्रति पशुधन का अनुदान दिया जाएगा।
- हाईराइज बिल्डिंग को पीएचईडी पानी सप्लाई करेगा।
- बीपीएल और उज्जवला योजना में शामिल परिवारों को एलपीजी सिलेंडर 500 रूपए में मिलेगा
- ईडब्ल्यूएस श्रेणी के परिवारों के लिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ निशुल्क मिलेगा, इन्हें हर साल 850 रूपए नहीं देने होंगे।
युवा, रोजगार
- 500 करोड़ रुपए का युवा कल्याण कोष का गठन किया जाएगा।
- राज्य सरकार की सभी भर्ती परीक्षाओं में वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क ही देना होगा, इसके बाद सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन निशुल्क होगा।
- पेपर लीक को रोकने के लिए एसओजी के अधीन आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
- हर जिले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे, 250 करोड़ की लागत आएगी।
- जिला मुख्यालयों पर 75 करोड़ की लागत से विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनेंगे, परीक्षाओं में जाने वाले युवा इनमें रुक सकेंगे।
- मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना शुरू होगी।
- जोधपुर, कोटा में नए प्लैनेटोरियम बनेंगे।
- 100 फूड अधिकारियों की भर्ती होगी।
- विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना लागू होगी।
- युवाओं में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए उदयपुर, जोधपुर और कोटा में 10 -10 करोड़ की लागत से प्लेनेटेरियक्स का निर्माण होगा।
- 30 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती होगी।

शिक्षा
- प्रदेश के प्रतापगढ़, जालोर और राजमंसद में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
- जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी खुलेगी
- जोधपुर में महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। वहीं उदयपुर, कोटा और भरतपुर में विशेष योग्यजन महाविद्यालय खुलेगा।
- जयपुर में राजीव गांधी एवीएशन यूनिवर्सिटी बनेगी।
- कोटा संभाग में आरएसएमएमएल के सहयोग से माइनिंग यूनिवर्सिटी खुलेगी।
- उदयपुर के वल्लभनगर और बांसवाड़ा के परतापुर गढ़ी सहित 26 जगह सरकारी कॉलेज खुलेंगे। जबकि गलियाकोट डूंगरपुर सहित 20 जगह कन्या महाविद्यालय खुलेंगे।
- प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।
- राजस्थान टेलेंट सर्च एग्जाग स्कॉलरशिप शुरू होगी, इसमें 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों का चयन होगा।
महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग
- महिलाओं को रोडवेज बस में सफर करने पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
- प्रदेश में दो हजार मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाएंगे।
- 100 नए प्राथमिक स्कूल खुलेंगे और 300 स्कूलों को क्रमोन्नत किया जाएगा।
- शहरी और ग्रामीणा क्षेत्रों में एक-एक हजार इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेंगे।
- प्रत्येक संभाग में सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्ट्स स्कूल स्थापित होंगे।
- मिड डे मिल के तहत बच्चों को अब हर दिन दूध मिलेगां
- कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी की घोषणा।
- अंतरजातीय विवाह के लिए सहायता राशि 5 लाख रूपए से बढ़ाकर 10 लाख रूपए की गयी।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभांवितों को न्यूनतम 1 हजार रूपए प्रति माह पेंशन मिलेगी।
कृषि एवं किसान
- किसानों को 3 हजार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा है
- किसानों को हर महीने 2 हजार यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।
- कृषक कल्याण कोष 5000 करोड़ से बढ़ाकर 7500 करोड़ किया।
- लंपी वायरस संक्रमण से मारे गए दुधारू पशुओं का मुआवजा दिया जाएगा, प्रत्येक पशुपालक को दो पशुओं की मौत पर 40000 प्रति पशुधन का अनुदान दिया जाएगा।
- जयपुर और जोधपुर में 100 करोड़ रूपए की लागत से ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स मार्ट बनेंगै।
- राजस्थान युवा कृषक कौशल मिशन शुरू होगा।
- खेत की तारबंदी पर 70 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।
- किसान युवाओं को 1000 ड्रोन खरीदने के लिए 4.4 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगीं। ड्रोन का इस्तेमाल खेतों में कीटनाशकों, नैनो यूरिया के छिड़काव में होगा।
- जोबनेर जयपुर में पशुपालन विश्वविद्यालय बनेगा।
- किसान अब मोबाइल ऐप से खुद गिरदावरी कर सकेंगे।
- मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना लागू होगी, 20 लाख पशुपालकों को लाभ मिलेगा, 750 करोड़ खर्च होंगे।
अन्य विकास घोषणाएं
- औद्योगिक क्षेत्रों में 400 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्य कराए जाएंगे।
- सड़क पुलिया निर्माण और मरम्मत पर 6500 करोड़ा रूपए खर्च होंगे।
- प्रदेश में पेयजल योजनाओं के लिए 980 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इसमें सोम कमला अंबा बांध से जल प्रदाय योजना भी शामिल है।
- सिंचाई सुविधाओं पर 3600 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
उदयपुर संभाग की बड़ी घोषणाएं

- उदयपुर शहर में भुवाणा चौराहे से भुवाणा गांव तक एलीवेटेड रोड का निर्माण 90 करोड़ की लागत से होगा।
- उदयपुर में सेक्टर 3 से मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया को जोड़ने वाले आयड़ नदी पर बने ब्रिज को 4 लेन किया जाएगा।
- उदयपुर, बांसवाड़ा सहित सहित 8 मेडिकल कॉलेजों व जिला चिकित्सालयों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक्स स्थापित किए जाएंगे।
- उदयपुर, में विशेष योग्यजन महाविद्यालय खुलेगा।
- उदयपुर के सराड़ा, ऋषभदेव, सलूंबर, लसाड़िया, झाड़ोल, कोटड़ा व सेमारी, बांसवाड़ा के सज्जनगढ़, चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा, भदेसर, डूंगरपुर के चिखली, सांवला, राजसमंद का कुंभलगढ़ व देवगढ़, प्रतापगढ के पीपलखूंट, छोटी सादड़ी व धरियावद में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना होगी।
- उदयपुर में एयर कार्गो की स्थापना होगी।
- उदयपुर, कोटा और जोधपुर और अजमेर शहर के लिए थ्री-डी सिटी परियोजना की घोषणा।
- गोल्फ टूरिज्म : उदयपुर, माउंट आबू, जोधपुर सहित 5 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 125 करोड़ रूपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ कोर्स विकसित किए जाएंगे।
- उदयपुर के नीमच माता मंदिर और नाथद्वारा के जलदेवी सांसेरा चित्तौड़गढ के गंगलेश्वरजी मातृकुण्डिया मंदिर में जीर्णोद्धार के कार्य होंगे।
- उदयपुर में महाराणा प्रताप की निर्वाण स्थली चावंड में पेनोरमा बनेगा।
- खेरवाड़ा में अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक कार्यायल खुलेगा।
- उदयपुर के खेरवाड़ा और राजसमंद के भीम में नगर पालिका बनेगी।
- उदयपुर जिले में डाया बांध में जल आवक बढ़ाने के लिए टीडी नदी पर 200 करोड़ रूपए की लागत से जावर एनिकट बनेगा।
- गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा में इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर स्थापित होगा।
- नाथद्वारा राजसमंद में आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा का एकीकृत महाविद्यालय खोला जाएगा।
- निम्बाहेड़ा में नर्सिंग कॉलेज खुलेगा।
- राजसमंद बांध में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए खारी फीडर की क्षमता संवर्धन कार्य होगा। इस पर 80 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।
- प्रतापगढ़ और राजमंसद में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे


