AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नगर निगम का 646 करोड़ का बजट पास: एलिवेटेड रोड फिर हुई बजट में शामिल

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 9, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur nagar nigam budget 2023-2024


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)।नगर निगम बोर्ड की गुरूवार को हुई बैठक में शहरी विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए 646 करोड़ 74 लाख का बजट पारित किया गया। निगम का पिछला बजट 386 करोड़ का था। इस बजट में भी अधिकांश विकास कार्य पिछले बजट से ही लिए गए हैं। बजट में एक बार एलिवेटेड रोड को भी जगह मिली हैं। यह प्रोजेक्ट पहले निरस्त हो चुका हैं, लेकिन निगम ने इसके लिए फिर से प्रयास शुरू किए हैं।

मेयर जीएस टांक की अध्यक्षता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की मौजूदगी में हुई बोर्ड बैठक वित्त समिति अध्यक्ष रूचिका चौधरी ने वार्षिक बजट पेश किया। कुछ देर की चर्चा के बाद बजट पारित कर दिया गया। इस बजट में राजस्व प्राप्तियों में 46018.05 लाख का अन अनुमान लगाया गया हैं। विभिन्न टैक्स से निगम को एक साल में 17490 लाख रूपए मिलने की उम्मीद है। बायलॉज से 1602 लाख और नियम अधिनियमों से 1153 लाख की आय होने का अनुमान लगाया गया है।

बढ़ते ट्रेफिक दबाव के चलते फिर से प्रयास शुरू किए

बजट में एक बार एलिवेटेड रोड को भी जगह मिली हैं। निगम उदियापोल से कोर्ट चौराहा तक एलिवेटेड रोड बनाने का प्रयास कर रहा हैं। यह प्रोजेक्ट पहले भी विवादों में पड़ा था और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था और इस प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया था,लेकिन बढ़ते ट्रेफिक दबाव के चलते इस प्रोजेक्ट को लेकर फिर से प्रयास शुरू किए गए हैं। बैठक में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उप महापौर पारस सिंघवी, आयुक्त वासुदेव मालावत और उपायुक्त रागिनी डामोर भी मौजूद थे।

बजट में शामिल प्रमुख विकास कार्य और अनुमानित खर्च

  • सड़क नालियों का रखरखाव: 4000 लाख
  • एलिवेटेड रोड: 50 लाख
  • विभिन्न निर्माण कार्य: 750 लाख
  • नाला.नालियांे का निर्माण: 500 लाख
  • पानी की टंकियों का निर्माण: 300 लाख
  • अनुबंध पर बगीचों का रखरखाव: 150 लाख
  • पार्काें का विकास: 230 लाख
  • सीवरेज कार्य: 200 लाख
  • अनुबंध पर बिजली रखरखाव कार्य: 350 लाख
  • निगम भवन का रखरखाव: 250 लाख
  • बिजली का सामान खरीद: 150 लाख
  • बिजली लाइनों का काम: 80 लाख
  • गुलाबबाग विकास: 80 लाख
  • मीरा कला मंदिर विकास: 50 लाख
  • सीएम बजट घोषणा से जुड़े कार्य पर खर्च: 150 लाख
Tags: ar live newsgulab chand katarialatest news in hindiMunicipal Corporation udaipur budgetnagar nigam udaipurnagar nigam udaipur budget 2023-2024udaipur mayor gs tankudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .