Site iconSite icon AR Live News

74वां गणतंत्र दिवस राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उदयपुर में 60 लोग हुए सम्मानित

rajasthan state level republic day program in sms stadium jaipurrajasthan state level republic day program in sms stadium jaipur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। 74वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह (republic day 2023 program) भव्यता, उत्साह और उमंग के माहौल में मनाया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी गार्ड द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की आयोजन, क्रियान्वयन व समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान भी समारोह में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण से पहले राज्यपाल कलराज मिश्र ने 74वें गणतंत्र दिवस पर सवाई मान सिंह स्टेडियम के समीप अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया और मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उदयपुर के गांधी ग्राउंड में आयोजित हुए जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद खाचरियावास ने परेड निरीक्षण किया और एडीएम ओपी बुनकर ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने उदयपुर में कार्यरत 60 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य और सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी प्रफुल्ल कुमार, कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी विकास शर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

आकर्षक प्रस्तुतियां और अद्भुत करतब देख रोमांचित हुए गणमान्य

राज्य स्तरीय समारोह में हाड़ीरानी महिला बटालियन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, एसडीआरएफ, जीआरपी, जेल प्रहरी, बॉर्डर होमगार्ड, 14वीं बटालियन आरएसी, हरियाणा पुलिस, अर्बन होमगार्ड, एनसीसी आर्मी एवं एयरविंग, स्काउट एवं गाइड, एमजीडी स्कूल आदि की 16 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया।

उड़ीसा, हरियाणा, गुजरात, असम और राजस्थान के लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने जय भारत गुणगान करें, एकता से मिल कर नए भारत का निर्माण करें गीत पर नृत्य संयोजन सहित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रख्यात रंग निर्देशक भानु भारती के निर्देशन में हुई इनकी मनोहारी प्रस्तुतियां देखकर उपस्थित गणमान्य एवं आमजन देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो उठे। इसके बाद राजस्थान पुलिस के अश्वारोही दल ने फ्लैग पास्ट किया और अद्भुत करतब दिखाए। समारोह में मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, विशिष्ट एवं आमजन उपस्थित रहे।

उदयपुर में इन 60 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

यह भी पढ़ें : जल जीवन मिशन

Exit mobile version