Home

घने कोहरे की आगोश में रही लेकसिटी: झीलों के आसपास भी कोहरे का पहरा नजर आया


उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सर्द मौसम में मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते लेकसिटी की फिजा बदली बदली नजर आयी। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह कोहरा ही कोहरा नजर आया। इस कारण विजिबिलिटी कम होने के साथ ही सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी होकर रह गई।

लेकसिटी में लोग मंगलवार सुबह नींद से उठे तो घर के बाहर तस्वीर कुछ अलग ही नजर आयी। घना कोहरा होने से स्थिति यह थी कि घर की छत से आसपास के घर भी मुश्किल से नजर आ रहे थे। इस सीजन में इतना कोहरा पहली बार छाया और इससे लेकसिटी की तस्वीर ही बदली बदली नजर आयी। फतहसागर किनारे माॅर्निंग वाॅक पर आए लोगों के लिए भी मंगलवार सुबह का नजारा कुछ खास बना। हालांकि यहां भी कोहरा ज्यादा होने से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रहे व्यक्ति को देखना मुश्किल हो रहा था। सुबह के समय ठिठुरन बढ़ गई है और रात के तापमान में मामूली कमी भी आयी हैं।

वाहनों की गति पर भी असर

कोहरे के कारण सुबह उदयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के साथ ही हाईवे पर वाहनों की गति काफी धीमी होकर रह गई। वाहन चालक चाहते हुए भी वाहन की गति सामान्य भी नहीं रख पाए। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हुई जहां सिंगल रोड होने से कोहरे के कारण सामने से आ रहे वाहन मुश्किल से नजर आ रहे थे। मंगलवार को उदयपुर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री था। कोहरे के कारण हवाई सेवा पर भी दो दिन से असर नजर आ रहा हैं।

Devendra Sharma

Recent Posts

इंदिरा IVF के अजय मुर्डिया को ठगा, 30 करोड़ की धोखाधड़ी, बॉलीवुड के विक्रम भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज

न तो फिल्म बनाना आता, न बॉलीवुड इंडस्ट्री का पता, फिर भी मशहूर होने के…

3 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में सड़क हादसाः 45 भारतीयों की मौत

भारत से उमरा करने गए थे लोग हैदराबाद। सऊदी अरब में हुए एक भीषण बस…

4 hours ago

लॉ स्टूडेंट ने अवैध पिस्टल से मारी थी दोस्त को गोली: मौत की “साजिश या गलती” पुलिस कर रही पड़ताल

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की : आरोपी लॉ थर्ड ईयर…

5 hours ago

राजस्थान से साइबर गुलाम बनाकर म्यांमार भेजे जा रहे युवक: राजस्थान से जुड़े अंतराष्ट्रीय मानव तस्करी के तार

भारत सरकार की मदद से म्यांमार में फंसे साइबर गुलाम बनाकर भेजे गए कई पीड़ित…

12 hours ago

हिन्दुस्तान जिंक ने आंध्र प्रदेश में हासिल किया टंगस्टन ब्लॉक

हिन्दुस्तान जिंक के खनिज अन्वेषण और संसाधन पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान…

2 days ago

नौकरानी निकली लूट की मास्टर माइंड: घर में घुसकर वृद्धा से लूट के प्रयास का मामला

नौकरानी के मैसेज पर उसका भाई गिरोह के साथियों के साथ लूट करने घुसा था…

2 days ago