AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

खनन सुरक्षा: 23 जनवरी से चलेगा राज्य व्यापी अभियान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 19, 2023
Reading Time: 1 min read
government launches campaign for mine safety from 23 january


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसीएस माइंस ने ली बैठक

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। खनन सुरक्षा मानको को लेकर आगामी 23 जनवरी से प्रदेश में अभियान चलेगा (rajasthan mine safety campaign)। निरीक्षण भी किया जाएगा और खनन सुरक्षा मानकों की पालना नहीं पाने जाने पर कार्य बंद कराने जैसे सख्त कदम भी उठाए जा सकते हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ.सुबोध अग्रवाल ने गुरूवार को सचिवालय में इस संबंध में माइंस विभाग की बैठक ली।

डॉ.सुबोध अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत माइंस सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित कराने और सिलिकोसिस को लेकर अत्यधिक संवेदनशील और गंभीर है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों चिंतन शिविर के दौरान सुरक्षित खननए संरक्षण एवं सिलिकोसिस बीमारी पर चिंता व्यक्त करते हुए अवेयरनेस पर जोर दिया था। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में खनन सुरक्षा मानको को लेकर 23 जनवरी से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सिलिकोसिस के कारणों का अध्ययन करने के भी निर्देश दिए।

UIT Udaipur

बंद पड़ी माइंस को रद्द कर नीलामी की जाएगी

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राज्य में बंद पड़ी व कार्य नहीं कर रही माइंस को नियामानुसार रद्द कर पुनः ऑक्शन किया जाएगा, ताकि इन माइंस में खनिज उत्पादन आरंभ होने के साथ ही राजस्व व रोजगार के अवसर बढ़ सके। इस तरह की माइंस की लीज को रद्द करने की आवश्यक औपचारिकता प्राथमिकता से पूरी करने के निर्देश दिए। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस साल मेजर व माइनर खनिज ब्लॉकों की नीलामी का नया रेकार्ड बनाया जाएगा, ताकि प्रदेश में अवैध खनन को रोका जा सके।

निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि 23 जनवरी से आरंभ होने वाले अभियान के विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। विभाग के फील्ड अधिकारियों को खनिज लीजों पर जाकर सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करानी होगी। बैठक में डीएस माइंस नीतू बारुपाल, अतिरिक्त निदेशक महावीर प्रसाद मीणा, डीएलआर गजेन्द्र सिंह, एसजी संजय गोस्वामी, टीए सतीश आर्य भी मौजूद थे। फील्ड अधिकारियों ने वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें : चंबल अभयारण्य में अवैध खनन के खिलाफ चलेगा अभियान

nagar nigam
Tags: ACS subodh agarwalar live newsmines department rajasthanRajasthanrajasthan mine safety campaignrajasthan mines departmentrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .