AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मनोहरपुरा क्षेत्र में गटर बन रही मदार नहर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 14, 2023
Reading Time: 1 min read
sewerage falling in madar nahar udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतहसागर को होगा नुकसान, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मनोहरपुरा क्षेत्र में नगर निगम के बनाए एक नाले का गंदा पानी सीधा मदर नहर में गिरने से यहां नहर गटर बन रही हैं। नगर निगम मामूली प्रयास भी कर ले तो इस समस्या का समाधान हो सकता हैं, लेकिन समाधान करने की भी अनदेखी की जा रही हैं। इसका खामियाजा वह मदार नहर (madar nahar udaipur) भुगत रही हैं जिसके दम पर फतहसागर को भरने और उसे छलकाने का सपना पूरा होता हैं।

बड़गांव सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने इस हालत पर चिंता जताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेजर टाउन के सामने मनोहरपुरा क्षेत्र की आबादी के गंदे पानी की निकासी के लिए निगम के पिछले बोर्ड के कार्यकाल में नहर के सहारे सहारे एक नाला बनाया गया। इस गंदे पानी को बड़गांव की तरफ डायवर्ट करने नहर के नीचे अंडरग्राउंड ड्रेनेज बाईपास बनाकर बड़गांव तक बड़ी नाली भी बनवाई गई। काफी समय तक यह ड्रेनेज सिस्टम व्यवस्थित चला और इससे नहर की दशा भी सुधरी, लेकिन पिछले साल मानसून के दौरान अज्ञात लोगों ने नहर के नीचे बनाए गए अंडरग्राउंड ड्रेनेज बाईपास को अवरूद्ध कर दिया। निकासी बंद होने से आबादी का गंदा पानी नहर किनारे बने कट से होकर कई महीनों से सीधा मदार नहर में गिर रहा हैं।

makar sankranti badhai sandesh (1)

कुछ देर का काम,जिम्मेदार कर रहे नजर अंदाज

पंचायत समिति सदस्य भुवेनश व्यास ने बताया कि नगर निगम के जिम्मेदारों को कई बार सूचना देने के बावजूद अभी तक अवरूद्ध नाले को साफ करने का प्रयास तक नहीं किया गया। जैसे जैसे पानी की मात्रा बढ़ रही हैं वैसे वैसे गंदा पानी देवाली की तरफ बढ़ रहा हैं और यहीं हालत रहे तो अगले मानसून में सबसे पहले यही गंदगी और गंदा पानी फतहसागर पहुंचेगा। दूख इस बात का हैं कि इसी फतहसागर का पानी उदयपुर शहर सहित आसपास के कई क्षेत्रों के हजारों लोगों को पेयजल के रूप में सप्लाई किया जा रहा। समय रहते गंदे पानी की निकासी नहीं की गई तो झील हित में मुख्यमंत्री और चीफ सेक्रेट्री को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत करवाएंगे।

makar sankranti badhai sandesh (2)
Tags: ar live newsfatehsagar lakemadar nahar udaipurnagar nigam udaipursewerage system in udaipurudaipur lake newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .