AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सम्मेद शिखर बचाने के लिए जैन मुनि ने त्यागे प्राण, 10 दिन से अनशन पर थे

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
January 3, 2023
Reading Time: 1 min read
सम्मेद शिखर बचाने के लिए जैन मुनि ने त्यागे प्राण, 10 दिन से अनशन पर थे


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। झारखंड में जैन तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में अनशन पर बैठे जैन मुनि सुज्ञेयसागर ने मंगलवार को अपने प्राण त्याग दिए। पिछले 10 दिन से आमरण अनशन कर रहे 72 वर्षीय मुनि सुज्ञयसागर ने सांगानेर स्थित जैन मंदिर में अंतिम सांस ली।

मुनि सुज्ञेयसागर सांगानेर स्थित संघीजी मंदिर में 25 दिसंबर से अन्न जल त्याग कर आमरण अनशन पर थे। मंगलवार सुबह उनकी डोल यात्रा सांगानेर संघीजी मंदिर से जैन नसिया रोड अतिसय तीर्थ वीरोदय नगर सांगानेर तक निकाली गई। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मुनि के दर्शन करने पहुंचे। जैन मुनि काे जयपुर के सांगानेर में समाधि दी गई। इस दौरान आचार्य सुनील सागर भी मौजूद रहे।

जैन मुनि समर्थ सागर ने भी त्यागा अन्न

जैन मुनि सुनील सागर ने कहा कि मुनि सुज्ञेय सागर महाराज को जब मालूम पड़ा था कि सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है, तो वे इसके विरोध में लगातार उपवास पर थे। उन्होंने धर्म के लिए अपना समर्पण किया है। मुनि समर्थ सागर ने भी मुनि सुज्ञेय सागर का अनुसरण करते हुए अन्न का त्याग कर दिया है। झारखंड सरकार ने गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाड़ी को पर्यटन स्थल घोषित किया है। इसके खिलाफ देशभर में जैन समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

Tags: Government of JharkhandJain muni sugyeya sagar sacrificed his lifejain tample sammed shikharjaipur newsMuni Sugyeya SagarSammed Shikharsammed shikhar tourist place

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .