AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जनजाति के विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक छात्रावास की सुविधा

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
January 1, 2023
Reading Time: 1 min read
जनजाति के विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक छात्रावास की सुविधा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीएम गहलोत ने दी 14.80 करोड़ की स्वीकृति

उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार ने प्रदेश के जनजाति छात्रों की सुविधा के लिए विभिन्न विकास कार्यो के लिए 14.80 करोड़ रुपए के अतिरिक्त वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इससे छात्रावास व कक्षा कक्षों का निर्माण सहित खेल सुविधाएं विकसित होगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जारी इस स्वीकृति के तहत उदयपुर के चित्रकूट नगर भुवाणा में 7 मंजिला छात्रावास (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विद मॉडर्न फैसेलिटिज) तैयार होगा। इसमें 120 छात्राओं के लिए रहने की सुविधा होगी। इसके दो मंजिला बेसमेंट में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एरिना, जिम की सुविधा मिलेगी। भूतल पर स्वागत कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष और दो कमरे, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ तल पर किचन और अन्य सुविधाएं, पांचवें से आठवें तल तक कमरे तैयार होंगे। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के साक्षात्कार देने के लिए ग्रूमिंग रूम और वोकेशनल ट्रेनिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं।

कक्षा-कक्षों की कमी होगी दूर

जनजाति विकास कोष से जनजाति क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में कक्षों की कमी को दूर करने 4 करोड़ की लागत से अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण भी होगा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियो की मांग के अनुसार प्रस्तावों का अनुमोदन किया हैं।

राजसमंद में 50 छात्र क्षमता का छात्रावास

राजसमंद के नाथूवास में 50 छात्र क्षमता के एक छात्रावास का निर्माण होगा। इसके लिए 2 करोड़ 80 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यहां अत्याधुनिक कोचिंग क्लास रूम के साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित 175 जनजाति छात्रावासों में अतिरिक्त सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। इनके लिए 3 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

Tags: 7 storey hostel for tribal studentsCM Ashok GehlotTad Rajasthantaddepartmentrajasthantribal regional studentsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .