AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शिखर अग्रवाल सहित चार आईएएस बने एसीएस

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 31, 2022
Reading Time: 1 min read
IAS Shikhar agrawal


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरकार ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दिया पदौन्नति का तोहफा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार ने शनिवार को आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के प्रमोशन कर नए साल की पूर्व संध्या पर पदौन्नति का तोहफा दिया हैं। इसमें सीनियर आईएएस अधिकारी अखिल अरोड़ा व शिखर अग्रवाल सहित चार अधिकारी पदौन्नत होकर एसीएस बन गए हैं। शिखर अग्रवाल उदयपुर के कलेक्टर भी रह चुके हैं। वहीं आईएएस भवानी सिंह देथा और विकास भाले को पदौन्नत कर शासन सचिव से प्रमुख शासन सचिव बनाया गया हैं।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रमुख शासन सचिव के रूप में कार्यरत सीनियर आईएएस अधिकारी अखिल अरोड़ा, अपर्णा अरोड़ा, शिखर अग्रवाल और संदीप वर्मा को अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया हैं। चारों अधिकारियों के मौजूदा विभाग में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया हैं।

अखिल अरोड़ा उदयपुर में जनजाति आयुक्त व आरएसएमएम के एमडी तथा अर्पणा अरोड़ा उदयपुर में डायरेक्टर वेस्ट जोन सेंटर, अतिरिक्त जनजाति आयुक्त, संभागीय आयुक्त एवं जनजाति आयुक्त के पद पर रह चुके हैं। शिखर अग्रवाल उदयपुर के कलेक्टर रह चुके हैं।भवानी सिंह देथा और विकास भाले को पदौन्नत कर शासन सचिव से प्रमुख शासन सचिव बनाया गया हैं। दोनों ही उदयपुर में संभागीय आयुक्त भी रहे चुके हैं। विकास भाले उदयपुर कलेक्टर रह चुके हैं।

इनका भी हुआ प्रमोशन

संयुक्त शासन सचिव विश्व मोहन शर्मा, महेंद्र पारख व शक्ति सिंह राठौड़ को संयुक्त शासन सचिव से विशिष्ठ शासन सचिव, ह्रदयेश कुमार शर्मा, सिंह कुंतल को पदेन संयुक्त शासन सचिव से पदेन विशिष्ठ शासन सचिव बनाया हैं। डॉ प्रतिभा सिंह को निदेशक पंचायती राज विभाग से आयुक्त पंचायती राज विभाग पद पर जबकि सोहनलाल शर्मा को पदौन्नत कर संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री से विशिष्ठ सचिव मुख्यमंत्री पद पर पदौन्नत किया गया है। महेंद्र पारख उदयपुर में यूआईटी सचिव रह चुके हैं।

Tags: acs akhil aroraacs shikhar agrawaldop rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .