उदयपुर। कॉस्मेटिक एंड मेडिकल क्षेत्र की शीर्ष कंपनी ऐलमा की ओर से इजराइल में मेडिकल लेजर तथा सौंदर्य संबंधी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर चर्चा और रिसर्च प्रजेंटेशन के लिए कई देशों के प्रतिनिधि विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इस कॉन्फ्रेंस में भारत से अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉक्टर अरविंद सिंह हिस्सा लेंगे। ऐलमा की ओर से डॉक्टर अरविंदर सिंह को इजराइल आकर पैनल डिसकशन में हिस्सा लेने के लिए इन्विटेशन मिला है। arth group ceo dr arvinder singh
डॉ. अरविंदर सिंह ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने को लेकर काफी उत्साहित हूं। कॉन्फ्रेंस में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि कॉस्मेटोलॉजी व डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में मेडिकल लेजर तथा सौंदर्य संबंधी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की चर्चा पर चर्चा करेंगे और रिसर्च प्रजेंटेशन होंगे।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सिंह और अर्थ स्किन ने मेडिकल लेजर एंड क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर उदयपुर में भारत का प्रथम क्वालिटी प्रमाणित कॉस्मेटोलॉजी तथा स्किन का सेंटर स्थापित किया।
यह भी पढ़ें : डॉक्टर अरविंदर सिंह ने बताय वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड


