AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आदिवासी क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम गहलोत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 29, 2022
Reading Time: 1 min read
cm ashok gehlot visit udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा आदिवासी क्षेत्र के हित को ध्यान में रखकर ही योजनाएं तैयार की जा रही है।

गहलोत गुरूवार को उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 10वें अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सर्व समाज शिक्षक गौरव समारोह-2022 को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप मांगते-मांगे थक जाएंगे पर मैं देते-देते नहीं थकूँगा, मेरी ज़िंदगी का एक-एक क्षण आपके लिए है।

गहलोत ने आदिवासी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर हुए कार्यों का जिक्र करने के साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शुरू की गई चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के फायदें भी बताए। कार्यक्रम में जनजाति विकास मंत्री अर्जुन बामनिया, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, डूंगरपुर सांसद कनकमल कटारा, राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

UIT Udaipur
अंग्रेजी की अहमियत देखते हुए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गए

गहलोत ने कहा कि आज विश्व में अंग्रेजी की अहमियत को देखते हुए प्रदेश में जगह-जगह महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गए हैं जिससे अब निर्धन परिवारों के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध हो रही है। अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त कर ये बच्चे भविष्य में देश ही नहीं विदेश में भी काम कर पाएंगे।

उदयपुर कलेक्टर व प्रतिभाओं का किया सम्मान

मुख्यमंत्री ने उदयपुर कलेक्टर ताराचंद मीणा को मानगढ़ धाम गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। दुर्गाराम मुवाल और महेंद्र कुमार मीणा को नाना भाई खांट शिक्षक गौरव पुरस्कार, डॉ किरण मीणा को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि गौरव पुरस्कार, सीडीपीओ दीपिका मीणा को मेवाड़ वीर राणा पुंजा भील प्रतिभा पुरस्कार, पवन पुत्र निःशुल्क कोचिंग संस्था के संचालक रणवीर ठोलिया को वीर शहीद नानक भाई भील सामाजिक नेतृत्व पुरस्कार, डॉ सुनील मीणा को वीर बालक एकलव्य पुरस्कार, राज कलासुआ को शहीद जनजाति वीर बाला कालीबाई पुरस्कार तथा दृष्टिहीन क्रिकेट में अपना लोहा मनवाने वाले ललित मीणा को धनुर्धर लिंबाराम पुरस्कार से सम्मानित किया।

Tags: CM Ashok GehlotCM Ashok Gehlot Udaipur visitUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .