Site iconSite icon AR Live News

चीन में कोरोना विस्फोट के बाद भारत में अलर्ट: सरकार ने जारी की एडवाइजरी

covid 19 outbreak in china alert in indiacovid 19 outbreak in china alert in india

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ली रीव्यू बैठक : भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने की सिफारिश

नई दिल्ली, एआर लाइव न्यूज। चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के तहत लगी पाबंदियों को पूरी तरह से हटाने के कुछ दिनों बाद ही कोरोना के मामलों में विस्फोटक बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ने से चीन की हालात बदतर हो गए हैं, वहीं जापान, अमेरिका में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, इसी को देखते हुए भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

केन्द्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सभी राज्यों को निर्देशित किया गया है कि कोरोना संक्रमित लोगों के सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाए, ताकि कोरोना के वेरिएंट का पता लगाया जा सके। इसके अलावा आज बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना पर रिव्यू बैठक भी बुलाई की है।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने की सिफारिश की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, पर भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मीटिंग के बाद नीति आयोग के डॉ. वीके पॉल ने लोगों से भीड़भाड़ में मास्क लगाने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा अभी केवल 27% आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है, यह खुराक लेना सभी के लिए कंपलसरी है।

Exit mobile version