AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फरहान अख्तर की धमाकेदार प्रस्तुति ने लेकसिटी को किया रॉक-ऑन

Lucky Jain by Lucky Jain
December 19, 2022
Reading Time: 1 min read
actor singer farhan akhtar music concert in vedanta udaipur world music festival 2022


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विश्व की 120 जानी-मानी हस्तियों के सुर संगम के साथ वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का समापन हुआ

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में रविवार शाम को गांधी ग्राउंड में एक्टर-सिंगर फरहान अख्तर की धमाकेदार प्रस्तुति ने लेकसिटी को रॉक-ऑन कर दिया। फरहान अख्तर उनके लाइव बैंड की परफॉरमेंस के साथ उदयपुर के हजारों युवाओं के दिलों पर छा गए।

फरहान अख्तर ने मैं ऐसा क्यू हूं…, जिंदगी न मिलेगी दोबारा…, सेनॉरीटा…, हवन करेंगे हवन करेंगे…, रॉक ऑन…, जिंदा हैं तो प्याला भर ले… सहित एक के बाद एक हिट सॉन्ग गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हिंदुस्तान जिंक और सहर के संयुक्त तत्वावधान और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के सहयोग से हुए वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के तीन दिनों में 120 जानी-मानी हस्तियों के सुर संगम उदयपुर की फिजाओं को संगीत से भर दिया।

actor singer farhan akhtar music concert in vedanta udaipur world music festival 2022 -1

हिप-हॉप और रैप म्यूजिक को श्रोताओं ने खूब पसंद किया

फरहान से पहले कार्यक्रम की शुरूआत में सारंगी की धूनों से राजस्थानी कलाकारों ने श्रोताओं को रसविभोर कर दिया। पुणे के वेदांग ने हिप-हॉप और रैप संगीत की प्रस्तुति को लोगों ने खूब पसंद किया और तालियों के साथ उनके हर बोल का साथ दिया।

गिटार वादक विश्वनाथ ने गिटार बजाने की उनकी अनूठी शैली और अपने गीतों को विलो गिटार पर पेश किया तो माहौल रूहानी हो गया। वहीं अल्बलुना बैंड की प्रस्तुति पर श्रोतागण भी झूमने लगे।

actor singer farhan akhtar music concert in vedanta udaipur world music festival 2022 -2

लेकसिटी को बना दिया म्यूजिक सिटी

सहर के संस्थापक निदेशक संजीव भार्गव ने सफल कार्यक्रम के लिए प्रत्येक कलाकार और उदयपुर के लोगों को धन्यवाद दियां और कहा कि हमने अभी से अगले संस्करण के लिए योजना बनाना शुरू कर दी है और उम्मीद है कि हम जल्द ही वापस आएंगे।

हिन्दुस्तान जिंक़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा कि वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ने झीलों की नगरी को म्यूजिक सिटी बना दिया है। समारोह से जुड़े संगीतप्रेमियों का जोश बहुत उत्साहजनक था और हर कलाकार ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सारंगी प्रदर्शन को जो स्वागत मिला वह सराहनीय था। राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी गायत्री राठौड़ ने इस कार्यक्रम को पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

Tags: actor singer farhan akhtar music concertactor singer farhan akhtar music concert in udaipurfarhan akhtarfarhan akhtar director actor singerfarhan akhtar music concert in udaipurudaipur music concertvedanta udaipur world music festival 2022

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .