AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फतहसागर में बंद होगी स्पीड बोट: अगले टेंडर में स्पीड बोट नहीं होगी शामिल

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 13, 2022
Reading Time: 1 min read
speed Boat Ride FatehSagar Lake


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। फतहसागर में आने वाले समय में स्पीड बोट का संचालन बंद कर दिया जाएगा। यूआईटी अब जब भी बोट संचालन के लिए टेेंडर करेगी उसमें स्पीड बोट को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा मौजूदा जेटियों को भी देवाली छौर पर शिफ्ट किया जाएगा।

कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला झील संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने कहा कि स्पीड बोट से जलीय जीवों के साथ ही झील में प्रवास करने वाले देशी विदेशी पक्षियों को भी परेशानी होती है। यूआईटी सचिव नितेंद्र पाल सिंह को निर्देश दिए कि यूआईटी फतहसागर में नाव संचालन को लेकर अगली बार जो भी टेंडर करेगी उसमें स्पीड बोट को शामिल नहीं किया जाए। बैठक में यूआईटी के एसई अनित माथुर, तकनीकी सलाहकार बीएल कोठारी, एक्सईएन निर्मल सुथार व निगम के राजस्व अधिकारी संदीप दाधिच सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

UIT Udaipur Poster

जेटियों को किया जाएगा शिफ्ट
कलेक्टर ने कहा कि फतहसागर पर देशी विदेशी पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही बढ़ती जा रही हैं। मुंबइया बाजार के सामने बोटिंग स्टैंड भी पास पास होने से समस्या और ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में एक जेटी को देवाली छौर पर शिफ्ट किया जाए। इससे काफी कुछ समस्या समाधान हो जाएगा। कलेक्टर ने फतेहसागर और पिछोला को पर्यटकों के ओवरबर्डन से मुक्त करने पर जोर दिया।

highlight inverter bulb

सभी जलाशयों का होगा सीमांकन

कलेक्टर ने शहर और जिले के सभी जलाशयों का सीमांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलाशयों का संरक्षण सबसे जरूरी हैं। पर्यटन दृष्ठि से भी जलाशयों को विकसीत करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कलेक्टर ने जयसमंद के भी नोटिफिकेशन की जरूरत जताते हुए कहा कि पीछोला,फतहसागर और उदयसागर की तरह ही जयसमंद को भी नोटिफाइड किया जाना चाहिए।

Tags: Speed ​​boat in Fatehsagarspeed boat udaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .