AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

G-20 शेरपा बैठक में डिजीटल इकॉनोमी, ग्रीन डवलपमेंट सहित विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

Lucky Jain by Lucky Jain
December 5, 2022
Reading Time: 1 min read
digital economy green development global issues discussed in G20 Sherpa meet udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

6 व 7 दिसंबर को आमजन के लिए बंद रहेगा कुम्भलगढ़ दुर्ग

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। G-20 शेरपा सम्मेलन में सोमवार को ताज फतेह प्रकाश पैलेस के दरबार हॉल में सुबह से शाम तक बैठक का दौर चला। सुबह 8.30 बजे बैठक की शुरुआत करते हुए भारत के शेरपा अमिताभ कान्त ने भारत की जी-20 अध्यक्षता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद वित्त मंत्रालय के आर्थिक विभाग सचिव अजय सेठ द्वारा फायनेंस ट्रेक पर ओवरव्यू प्रस्तुत किया गया।

बैठक में टेक्नीकल ट्रांसफॉर्मेशन पर चर्चा हुई, जिसमें डिजिटल इकोनोमी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर चर्चा हुई। इसके पश्चात ग्रीन डवलपमेंट एंड लाइफस्टाइल फॉर इन्वायरमेंट लाइफ पर सेशन हुआ। जिसमें विभिन्न देशों के शेरपा ने अपने विचार व्यक्त किए। भारतीय शेरपा अमिताभ कान्त ने कहा कि जी-20 के माध्यम से वैश्विक समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

इकोनोमिक प्रोस्पेक्ट एंड चैलेंजेस पर दिया प्रजेंटेशन

digital economy green development global issues discussed in G20 Sherpa meet udaipur -1

जी 20 शेरपा सम्मेलन की बैठक में ग्लोबल एंड रिजनल इकोनोमिक प्रोस्पेक्ट एंड चेलेंजेस विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड आईएमएफ से क्रिस्टीन कॉस्टल ने प्रजेंटेशन दिया।

मुख्यमंत्री का जताया आभार

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए अमिताभ कांत ने बताया कि फॉर्मल के अलावा इनफ़ॉर्मल संवाद जैसे चाय और भोज पर चर्चा भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज यहाँ सभी राजस्थानी रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। कान्त ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, सम्भागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट और कलेक्टर तारा चंद मीणा का उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया। कान्त ने कहा कि उदयपुर में इस सम्मेलन से एक नया माहौल बना है और इसका फायदा जी-20 को भविष्य में मिलेगा।

digital economy green development global issues discussed in G20 Sherpa meet udaipur -3

दो दिन आमजन के लिए बंद रहेगा कुम्भलगढ़ दुर्ग

उदयपुर में चल रहे जी-20 सम्मेलन के तहत विभिन्न देशों के शेरपा के प्रस्तावित कुम्भलगढ़ दुर्ग भ्रमण के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से 6 व 7 दिसंबर को आमजन का कुम्भलगढ़ दुर्ग में प्रवेश वर्जित रहेगा।

विभाग के जोधपुर मण्डल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ बीरी सिंह ने राजसमन्द जिला प्रशासन व उपखण्ड अधिकारी कुम्भलगढ़ को निर्देश दिए कि वे इसकी पालना सुनिश्चित कराएं तथा दुर्ग के आसपास संचालित सभी होटल संचालकों व टेक्सी मालिकों को भी पाबंद करें कि 6 व 7 दिसंबर दुर्ग भ्रमण प्रयोजनार्थ किसी भी आमजन की होटल में बुकिंग नहीं करें।

highlight advertisement
Tags: G 20 sherpa meetG20 indian sherpa amitabh kantG20 Sammelan in udaipurG20 Sammelan udaipur rajasthangreen development issue in G20 sherpa meet Udaipurindiarajasthan newsUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .