जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के 1289 पद और फार्मासिस्ट के 2020 पदों के लिए भर्ती निकली है। विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की है। 24 नवंबर से 23 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। rajasthan medical and health department recruitment
राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान जयपुर की ओर से नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट के रिक्त पदों को भरे जाने के लिए राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम 1965 में उल्लेखित अभ्य्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसकी विज्ञप्ति विभाग की वेबसाइट www.sihfwrajasthan.com और www.rajswasthya.nic.in पर उपलब्ध है।



