जरवलरोड,बहराइच। विश्व में सात अरब सत्कर्म कैंपेन को लेकर बहराइच में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से जरवल रोड स्थित आईपीएल चीनी मिल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीएस राणा और विशिष्ट अतिथि बीके राम प्रकाश रहे।
अमेरिका से आए बीके रामप्रकाश भाई ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया हम यहां पर ग्लोबल कैंपेन सात अरब सत्कर्म करने का अभियान लेकर आए हैं। यह अभियान विश्व के 45 देशों में पहुंच चुका है और भारत में भी इसके 45000 प्रोग्राम हो चुके है। अभी इस कस्बे में आए हैं, सत्कर्म करने की लहर फैलाना ही हमारा लक्ष्य है। सब लोग अपनी जिम्मेदारी लेकर कुछ अच्छा करें तो दुनिया में खुशियों का अंबार आ जायेगा।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका सुनीता बहन ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सीपी सिंह, अरविंद जयसवाल, महावीर सिंह, सुनील कुमार, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा सहित अन्य अतिथिगण और लोग शामिल रहे।


