AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

न्यूरो की दवा के रिएक्शन से बच्ची की हालत हुई गंभीर, चिकित्सकों ने समय रहते उपचार कर बचाया

Lucky Jain by Lucky Jain
November 12, 2022
Reading Time: 1 min read
dress syndrome neuro medicine reaction on 13 year old girl - Copy


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दवाई का रिएक्शन होने से गंभीर हालत में पहुंची किशोरी का बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पीटल में उपचार कर जान बचाई गई। रिएक्शन से चेहरे सहित अन्य हिस्सों पर हुए चर्म रोग को भी ठीक किया गया।

पिछले दिनों कपासन निवासी 13 वर्षीय किशोरी को जीबीएच जनरल हॉस्पीटल की इमरजेंसी में लाया गया था। उसके शरीर पर जगह-जगह फफोले हो गए थे और चेहरा सहित अन्य हिस्सों पर बूरी तरह जख्म हो गए थे। उसे श्वास लेने में भी तकलीफ हो रही थी। ऐसी गंभीर हालत में उसे परिजन पहले स्थानीय हॉस्पीटल ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए यहां रेफर किया गया। यहां इमरजेंसी में पहुंचने के बाद शिशु रोग और चर्म रोग विभाग के डॉक्टर्स ने उन्हें देखकर भर्ती किया और आईसीयू में लिया गया।

यहां किशोरी का ब्लड प्रेशर काफी कम था, जिसका असर दोनों गुर्दे पर भी पड़ रहा था। जांच में पाया गया कि किशोरी के न्यूरो संबंधित दवाई चल रही थी। उसका रिएक्शन होने से यह स्थिति हुई है। इसे मेडिकल साइंस में ड्रेस सिंड्रोम कहा जाता है। आईसीयू में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज कोठारी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव आमेटा, डॉ. चेतना गहलोत, डॉ. माधवी और डॉ. लिपिका मारू की टीम ने उपचार देते हुए किशोरी को पूरी तरह स्वस्थ किया। इसे शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

Tags: dress syndromegbh american hospitalgbh general hospital udaipurneuro medicine reaction on 13 year old girl in udaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .