AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यूआईटी ने अवैध रूप से बनी 30 दूकानें की ध्वस्त

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 11, 2022
Reading Time: 1 min read
UIT udaipur demolishes 30 illegal shops


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूआईटी चेताती रही,फिर भी करते रहे कब्जे : आज नंबर आ ही गया

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। यूआईटी ने शुक्रवार को बलीचा-एकलिंगपुरा बलीचा बाईपास पर बड़ी कारवाई करते हुए बाईपास के दोनों किनारे अवैध रूप से बनी करीब 30 दूकानों को ध्वस्त कर दिया।

सचिव नितेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सुबह करीब 6 बजे यहां 7 जेसीबी, 2 पौकलेंड मशीन से अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कारवाई शुरू हुई। यूआईटी टीम ने यहां करीब तीन बीघा जमीन कब्जा मुक्त करवाई। बाईपास के एक किनारे अवैध रूप से बनी करीब 20 दूकानें लंबे समय से संचालित हो रही थी। इनमें जयादातर होटल व रेस्टोरेंट थे। इनको ध्वस्त करने के साथ ही बाइपास के दूसरे किनारे से अवैध निर्माण ध्वस्त किए। दूसरी तरफ भी करीब 10 दुकानें बना दी गई। यहां कबाड़ का काम किया जा रहा था। राजस्व ग्राम मनवाखेडा में यह जमीन यूआईटी के खाते में दर्ज हैं। इस अतिक्रमण के कारण मास्टर प्लान की 100 फीट रोड का मार्गाधिकार भी प्रभावित हो रहा था।

UIT Udaipur

सख्ती देख हाथों हाथ खाली किया सामान

यूआईटी ने इन लोगों को पहले भी कई बार दूकानें खाली करने चेताया,लेकिन इन्होंने नजर अंदाज किया। शुक्रवार को भी कारवाई के दौरान एक बार फिर समझाईश का दौर चला। भारी पुलिस बल और यूआईटी की सख्ती देख दूकानदार नुकसान होने की चिंता से हाथों हाथ सामान खाली करते नजर आए। करीब 3 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। यहां पूर्व में भी तत्कालीन यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता के नेतृत्व में अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए थे, लेकिन धीरे धीरे यहां फिर से निर्माण करवा लिया गया।

हर दम रहता हादसे का अंदेशा

बलीचा-एकलिंगपुरा बाईपास पर जिस जगह ये दूकाने बनी हुई थी वहां ढलान होने के साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही से ट्रेफिक दबाव भी काफी रहता हैं। बाईपास किनारे ही दूकाने होने से यहां लोगों की भीड़ भी लगी रहती इससे हादसे का अंदेशा भी बना रहता। इस जोन में अब तक कई हादसें हो भी चुके हैं।

highlight inverter bulb
mokshi make your home better with our best appliances
Tags: Udaipur newsudaipur news updateUdaipur uituit udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .