AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जी-20 बैठक : पीछोला झील रहेगा केंद्र बिन्दु

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 7, 2022
Reading Time: 1 min read
meeting for G-20


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने की बैठक

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। आगामी 5 से 7 दिसंबर तक उदयपुर में होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर उच्च स्तरीय तैयारियां भी तेज हो गई हैं। सोमवार को विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों ने उदयपुर के प्रशासनिक, पुलिस व विभाग के अधिकारियों के साथ संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में बैठक की।

बैठक में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नगराज नायडू ने कहा कि उदयपुर के लिए यह बड़ा अवसर हैं कि दूनिया के सबसे प्रभावशाली 20 देशों के लोग उदयपुर आएंगे। आयोजन को सफल बनाने ऐसी व्यवस्था की जाए कि दूनिया के सामने उदयपुर की एक विशेष नजीर पेश हो। अब तक की तैयारियों का फीड बैक लेकर नायडू ने कहा कि जी-20 बैठक का केंद्र बिन्दु पीछोला झील रहेगा। ऐसे में झील के आसपास सौंदर्यीकरण पर ध्यान देने के साथ ही बेहतर ट्रेफिक व्यवस्था और बेहतर सडक़ व्यवस्था पर भी ध्यान देने की जरूरत हैं। उन्होंने कुंभलगढ़ किले के अंदर भी सफाई पर ध्यान देने और लाइटिंग करवाने को कहा।

3-4 तथा 7- 8 दिसंबर को विशेष सतर्कता बरतें

विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव(सुरक्षा)भावना सक्सेना ने स्थानीय अधिकारियों से 3 व 4 तथा 7 व 8 दिसंबर को अतिथियों के मूवमेंट को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। आयोजन स्थलों के साथ आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्य योजना बनाने, नोडल ऑफिसर नियुक्त करने,अधिकारियों को प्रशिक्षण देने, नियंत्रण कक्ष व मीडिया सेंटर स्थापित करने के साथ ही 2 व 3 दिसंबर को रिहर्सल कर कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, पर्यटन स्थलों के भ्रमण, सडक़ों के सुदृढ़ीकरण, शहर सौंदर्यीकरण, झीलों की सफाई सहित इस आयोजन से जुड़ी तैयारियों को लेेकर स्थानीय अधिकारियों से फीडबैक लिया।

स्थानीय अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों की जानकारी दी

संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने कहा कि जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं और आयोजन से पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। आईजी प्रफुल्ल कुमार ने कानून व सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि सभी आवश्यक काम 30 नवंबर तक पूरे हो जाएंगे। एसपी विकास शर्मा ने कहा कि सुरक्षा दृष्टि से अयोजन स्थल के आसपास नजर रखी जा रही हैं। आपात स्थितियों के लिए वैकल्पिक मार्गों को तैयार किया जा रहा है। बैठक में विदेश मंत्रालय के जी-20 सचिवालय के अंडर सेक्रेटी असीम अनवर, नमन उपाध्याय, विपुर बवा, अनुज स्वरूप के साथ सुरक्षा अधिकारी ओएसडी नील कटोच, टीकुब्जर, पंकज शर्मा, स्थानीय निकाय निदेशक हृदेश कुमार शर्मा,अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अंजलि राजोरिया, गृह विभाग की संयुक्त सचिव सौम्या झा, अभिषेक शिवहरे, पीडब्ल्यूडी के एसई अशोक शर्मा, निगम के एसई मुकेश पुजारी भी मौजूद थे।

highlight inverter bulb

सडक़, सफाई व पेचवर्क को लेकर संबंधित अधिकारियों ने बतायी समय सीमा

निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बाहरठ ने कहा कि पीछोला की सफाई के लिए डीविडिंग मशीन के साथ ही 100 से अधिक श्रमिक लगाएंगे। यूआईटी एसीई संजीव शर्मा ने कहा कि सेवाश्रम फ्लाईओवर का काम 25 नवंबर तक पूरा होगा। महाकाल मंदिर तिराहा से सुभाष चौराहे पर हेरिटेज रेलिंग का काम 10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी सीईओ प्रदीप सांगावत ने आगामी दिनों में पूरे होने वाले काम की जानकारी दी। पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजकुमार सिंह ने पेचवर्क और रोड फर्नीचर से जुड़ेे काम 25 नवंबर तक पूरे हो जाएंगेे।

UIT Udaipur Poster
mokshi make your home better with our best appliances
Tags: G-20 meetingG-20 meeting in udaipurG-20 meeting newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .