AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Uttar Predesh

योग है बच्चों के समग्र विकास का उपयोगी उपकरण – सुधांशु द्बिवेदी

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
November 5, 2022
Reading Time: 1 min read
योग है बच्चों के समग्र विकास का उपयोगी उपकरण – सुधांशु द्बिवेदी


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा (एआर लाइव न्यूज) विकास कुमार सोनी। आयुर्वेदिक चिकित्सालय, योग वेलनेस सेंटर पंडरी कृपाल गोंडा के तत्वावधान में जिले के गांधी पार्क में बाल योग संस्कार शिविर कार्यक्रम नियमित रूप से चल रहा है।

योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि कम उम्र में ही बच्चों को योग सिखाना शुरू कर देना एक अच्छा विचार हैI क्योंकि यह न केवल बच्चों के शारीरिक वृद्धि बल्कि उनकी भावनात्मक और समग्र विकास के लिए भी फायदेमंद हैI योग बच्चों के पारस्परिक संबंधों , तनाव प्रबंधन और दिमाग की समझ ,कौशलता विकसित करने में मदद करता हैI जो उनके वयस्क उम्र में उपयोगी होता है।

3 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चे कर रहे हैं योग अभ्यास

इस योग शिविर में 3 वर्ष से 18 वर्ष की उम्र के बच्चे योग का अभ्यास कर रहे हैं जिससे उन्हें भविष्य में अच्छे करियर के साथ ही साथ जीवन की हर छोटी -बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। जिसमें उन्हें योग,आसन,प्राणायाम, ध्यान के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के एडवांस योगासन एवं योग विधियों में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

आत्मविश्वास बढ़ाने में योगा बहुत ही उपयोगी

योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा बच्चों के रोजाना योग करने से उनका पढ़ाई काम के प्रति ध्यान केंद्रित होता है और बच्चों के मस्तिष्क का विकास भी सही रूप में होता है। बच्चों को एक्टिव बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में योगा बहुत ही उपयोगी हैं। बच्चों को फिट रखने और मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए योग बहुत फायदेमंद है। कि इस बाल योग शिविर में 3 वर्ष से 18 वर्ष तक के सभी वर्गो के बच्चे जुड़ कर लाभ प्राप्त करें। नियमित योगाभ्यास से अपना सर्वांगीण विकास करें।

Tags: children yogagonda newsgonda UPgonda uttar pradeshyogyog guru Sudhanshu Dwivediyoga

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .