AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीएम मोदी रोजगार मेले का करेंगे शुभारंभ: 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान

Lucky Jain by Lucky Jain
October 20, 2022
Reading Time: 1 min read
pm-narendra-modi will inaugurate rojgar mela on 22 october


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे। समारोह के दौरान 75000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

देश भर से चयनित नए कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों, विभागों में नियुक्त किया जायेगा। नवनियुक्त कर्मी विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे, जैसे समूह-ए, समूह-बी राजपत्रित, समूह-बी अराजपत्रित और समूह-सी। जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस तथा अन्य शामिल हैं।

ये भर्तियां मंत्रालयों और विभागों द्वारा मिशन मोड में या तो स्वयं या यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जा रही हैं। शीघ्र भर्ती के लिए चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है।

UIT Udaipur
Tags: 10 lakh recruitment in rojgar melanational newsPM Narendra modirojgar melarojgar mela 2022

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .