उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ की बेटी यशांसी उपाध्याय ने ब्रिटिश काउंसिल द्वारा विश्व स्तर पर आयोजित की जाने वाली चार्टेड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) लेवल-2 की परीक्षा पास कर देश सहित प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।
यशांसी आईएएस जितेन्द्र उपाध्याय की बेटी हैं और मूलतः बांसवाड़ा की रहने वाली हैं। आईएएस जितेन्द्र उपाध्याय उदयपुर में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, जनजाति आयुक्त, देवस्थान आयुक्त सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
आईएएस जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि यशांसी ने सीए फाइनल एग्जाम 2020 में पास कर लिया था। इसके बाद उसका अमेरिका की प्राइस वाटर हाउस कूपर मल्टीनेशनल कंपनी में चयन हो गया था। इसके बाद उसने तैयारी कर ब्रिटिश काउंसिल द्वारा विश्वस्तर पर आयोजित होने वाली चार्टेड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) लेवल-1 परीक्षा दी, जिसे उसने 90 पर्सेंटाइल के साथ पास किया था। इसके बाद वह CFA लेवल 2 की तैयारी में जुट गयी।
यशांसी ने अगस्त में ब्रिटिश काउंसिल द्वारा आयोजित CFA लेवल-2 की परीक्षा दी, जिसका दो दिन पहले ही रिजल्ट आया है, जिसे भी यशांसी ने पास कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।




