AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Uttar Predesh

गोण्डा के दीपक का सिविल सेवा परीक्षा 2021 में चयन : जिले का नाम किया रोशन

Lucky Jain by Lucky Jain
October 11, 2022
Reading Time: 1 min read
deepak dwivedi from gonda Uttar pradesh selected for IAS


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विकास कुमार सोनी, गोण्डा,(एआर लाइव न्यूज)। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित हुई सिविल सेवा परीक्षा 2021 में गोण्डा जिले के दीपक द्विवेदी का चयन हो गया है। दीपक जिले के वरिष्ठ पत्रकार शरण द्विवेदी के पुत्र हैं। जहां इस खबर के आने से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं विधायक विनय द्विवेदी ने कहा कि दीपक ने जिले का नाम रोशन किया है, उन्होंने दीपक और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।

दीपक अभी भारतीय खेल प्राधिकरण में सहायक निदेशक खेल पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा आठ सरस्वती विद्या मंदिर मालवीय नगर से उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश लिया था। हाईस्कूल की परीक्षा में न केवल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि विद्यालय की स्थापना काल के बाद से तब तक का सर्वाच्य अंक हासिल किए थे।

चयनित होकर जापान गए थे दीपक

पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ ही दीपक अन्य करिकुलम एक्टिविटीज में भी आगे रहे हैं। वे स्काउट में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं और भारत सरकार के मंत्रालय ने उन्हें जापान ईस्ट एशिया नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टुडेट्स एंड यूथ मोशाम के तहत शासकीय खर्च पर जापान भेजा था।

नवोदप स्कूल से ही दीपक ने इंटरमीडिएट की और इसके बाद उनका चयन एमएनआईटी प्रयागराज में हो गया था, जहां से उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की। बीटेक के बाद उनका चयन एक एमएनसी में अच्छे पैकेज पर हो गया था। लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा। उन्होंने उस जॉब से त्यागपत्र दिया और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए।

किसी से खुद की तुलना न करें

इस दौरान उनका सतलज जल विद्युत निगम में फील्ड इंजीनियर के पद पर चयन हुआ। इसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण में सहायक निदेशक पद पर चयनित हुए। उन्होंने 27 सितंबर को ही खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक पद पर जॉइन किया था और अब उनका चयन सिविल सर्विसेज में हो गया है।

दीपक ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को सलाह दी है कि परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले पाठ्यक्रम को ढंग से समझ लें। एक टापिक पर कई पुस्तकें पढ़ने के बजाय एक ही सामग्री का नोट्स बनाकर कई बार पढ़ा जाए। किसी से खुद की तुलना न करें।

Tags: deepak dwivedideepak dwivedi from gondadeepak dwivedi selected for IASgonda uttar pradesh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .