24 घंटे में उदयपुर शहर में हुई 17 एमएम बारिश
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित राजस्थान में कई जगह मानसून बाद की बारिश का दौर शनिवार को भी बना रहा। बीती रात उदयपुर संभाग में बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ में सबसे अधिक 73 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि उदयपुर जिले में कुराबड़ में 63 मिलीमीटर बारिश हुई। राजस्थान में सबसे अधिक 118 मिलीमीटर बारिश करौली में हुई हैं।
उदयपुर में शुक्रवार शाम को हल्की बारिश होने के बाद रात करीब एक बजे फिर बारिश का दौर चला। दोपहर बाद भी शहर में कुछ जगह हल्की बारिश हुई। बीती रात उदयपुर संभाग में बांसवाड़ा, चित्तौड़ व प्रतापगढ़ जिले में बारिश का जोर रहा। शनिवार सुबह भी कई जगह रूक रूक कर बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। उदयपुर शहर में शाम होते होते हुए फिर बारिश का दौर शुरू हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में लगभग सभी स्थानो पर हल्की से मध्यम बारिश हुई हैं। बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर व कोटा जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश भी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में अगले दो-तीन दिन बारिश का यह दौर जारी रहने की पूरी संभावना हैं।

मेवाड़ में प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में रहा बारिश का जोर
शनिवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में उदयपुर जिले में कुराबड़ में 63 मिलीमीटर बारिश हुई।
उदयपुर शहर 17, बडग़ांव 13, वल्लभनगर 22, भींडर 26, कानोड़ 24, झाड़ोल 12,गोगुंदा 4,मावली 12, लसाडिय़ा 15, सलूंबर 13, सराड़ा 16, सेमारी में 6 मिलीमीटर बारिश हुई।
बांसवाड़ा 24, सज्जनगढ़ 73, सलोपत 70,शेरगढ़ 60,बागीदौरा 33, कुशलगढ़ 32, गढ़ी 26,प्रतापगढ़ 29, छोटी सादड़ी 65, जाखम 25,पीपलखूट 23, सुहागपुरा 23, अरनोद 31,डूंगरपुर के सागवाड़ा मेंं 39,देवल 27, चित्तौड़ 35,गंगरार 43, डूंगला 28, कपासन 29,निम्बाहेड़ा 33, भदेसर 64 और भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ में 85 मिलीमीटर बारिश हुई।




