AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

खनन माफियाओं पर शिकंजा: दो माह में 746 FIR, 456 गिरफ्तारियां, 11.50 करोड़ का जुर्माना वसूला

Lucky Jain by Lucky Jain
September 30, 2022
Reading Time: 1 min read
campaign against illegal mining in rajasthan 746 fir and 456 arrests in two month rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माइंस व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही जारी : एसीएस डॉ. अग्रवाल

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने शुक्रवार को खान एवं भूविज्ञान विभाग अजमेर वृत के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें डॉ. सुबोध अग्रवाल ने खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।

जिसका परिणाम हैं कि प्रदेश में बीते दो महीनों में खनन माफिया के खिलाफ 746 एफआईआर दर्ज हुईं, अवैध खनन में लिप्त 456 लोगों की गिरफ्तारियां की गयीं, वहीं 11.50 करोड़ का जुर्माना वसूला गया है, साथ ही 71 बड़ी मशीनों सहित 2136 वाहन जब्त किए गए हैं। खान और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि खनिज प्लॉटों की नीलामी के लिए नए खनिज प्लाटों के डेलिनियेशन का काम तेजी से किया जाए। उन्होंने अजमेर वृत में लाईम स्टोन, सेंड स्टोन, मार्बल, ग्रेनाइट, जिप्सम, बजरी, ग्रेवल, कंकर, मुर्रम, बॉलक्ले, फायर क्ले, चाइना क्ले, रेड व येलो ओकर, सिलिका सेंड, सेंड स्टोन, पट्टी कातला, खंडा, गारनेट सहित खनिजों के विपुल भण्डार है। क्षेत्र में बड़ी सीमेंट कंपनियां कार्य कर रही है।

UIT Udaipur

एसीएस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि माइंस विभाग के लिए गत वर्ष उपलब्धियों से भरा वर्ष रहा है और खनिज प्लॉटों के ऑक्शन से लेकर राजस्व वसूली तक सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने अजमेर वृत की उपलब्धियों को भी रेखांकित करते हुए अधिकारियों से इसी तरह से परस्पर समन्वय व सहयोग से कार्य करने का आग्रह किया।

Tags: 746 FIR and 456 arrests in two month rajasthanACS Dr subodh agrawalcampaign against illegal mining in rajasthanillegal mining in Rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .