AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में 8 घंटे के भीतर दो जगह बसों में हुए धमाके

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
September 29, 2022
Reading Time: 1 min read
blasts in Udhampur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर (एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 8 घंटे के अंतराल में ही दो बसों में धमाके हुए। पहला धमाका यहां एक पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में हुआ जबकि इसी तरह का दूसरा धमाका एक पार्किंग में खड़ी बस में हुआ हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसिया और सेना अलर्ट हो गई हैं। पहला धमाका बुधवार रात करीब 10:30 बजे डोमेल चौक के पास पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस में हुआ। जबकि ठीक वैसा ही दूसरा धमाका गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस में हुआ। पहले धमाके में 2 लोग घायल हो गए।

जम्मू पुलिस के अनुसार उधमपुर जिले में बुधवार देर रात डोमेल चौक के पास पेट्रोल पंप पर एक बस में हुए धमाके में 2 लोग घायल हो गए। जबकि बस के आसपास खड़े अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। यह बस बसंतगढ़ से उधमपुर आई थी और शाम 6 बजे से पेट्रोल पंप पर ही खड़ी थी। वहीं गुरुवार सुबह 6 बजे पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस धमाका हुआ। हालांकि इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली हैं।

पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुई धमाके की तस्वीर

धमाके के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे कि जांच करने के बाद डीवीआर कब्जे में लिया। वहीं पुलिस बस ड्राइवर और कंडक्टर से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक विस्फोट का कारण पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस ने विस्फोट के प्रभाव को देखते हुए आईडी विस्फोट की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसिया और सेना अलर्ट हो गई हैं।

Tags: blastjammu and kashmirjammu kashmirjammu kashmir newsUdhampur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .