AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देश का पहला कोचिंग हब जयपुर में हो रहा है विकसित

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
September 28, 2022
Reading Time: 1 min read
देश का पहला कोचिंग हब जयपुर में हो रहा है विकसित


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं तथा कोचिंग संस्थाओं को सुनियोजित तरीके से स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। राजस्थान आवासन मण्डल जयपुर, देश का पहला कोचिंग हब तैयार कर रहा है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

आवासन मण्डल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि जयपुर के प्रताप नगर में 65 हजार वर्ग मीटर भूमि पर सुनियोजित तरीके से देश का पहला कोचिंग हब विकसित किया जा रहा है। करीब 228 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किए जा रहे इस कोचिंग हब में प्रथम चरण में 5 संस्थानिक ब्लॉक तथा 90 व्यावसायिक परिसर तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही चारदीवारी, आंतरिक सड़क आदि विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। अब तक करीब 100 करोड़ रुपए के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

करीब 70 हजार विद्यार्थियों की होगी क्षमता

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के माध्यम से यहां करीब 70 हजार विद्यार्थी शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ लेकर अपना करियर बना सकेंगे। कोचिंग सेंटर संचालकों को भी यहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से कोचिंग संचालन में काफी सुविधा होगी।

ये सुविधाएं होंगी विकसित

इस योजना में केंद्रीयकृत पुस्तकालय, साइबर लैब, मनोरंजन केंद्र ,जिम, हेल्थ क्लब, फूड कोर्ट एवं रेस्टोरेंट की सुविधाओं के अतिरिक्त जॉगिंग, साइक्लिंग ट्रैक, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों हेतु पृथक-पृथक हॉस्टल एवं सिक्योरिटी सर्विलांस इत्यादि सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

नीलामी मूल्य न्यूनतम मूल्य से कई गुना अधिक हुआ प्राप्त

आवासन आयुक्त ने बताया कि कोचिंग हब के बाहरी हिस्से में निर्मित कुल 90 व्यावसायिक परिसर में से 30 का सफलतापूर्वक ई-ऑक्शन हाल ही में किया गया है। मंडल को निर्धारित न्यूनतम मूल्य से कई गुना अधिक नीलामी मूल्य प्राप्त करने में सफलता मिली है। ग्राउंड फ्लोर के व्यावसायिक परिसर तीन गुना अधिक कीमतों पर तथा लोअर ग्राउन्ड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर के व्यावसायिक परिसर न्यूनतम बोली से दोगुने मूल्य पर नीलाम हुए हैं।

कोचिंग हब आर्केड में गेस्ट हाउस, हॉस्टल एवं स्टूडियो अपार्टमेंट की उपयोग श्रेणी के 2 भूखंड भी न्यूनतम बोली से डेढ़ गुना अधिक दाम पर बिके हैं। कोचिंग हब के प्रथम चरण में निर्मित संस्थानिक संपत्तियों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जा रहा है।

Tags: CM Ashok Gehlotcm gehlotcoaching hubjaipur housing boardstudents

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .