AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नवरात्रि : सज गए देवी दरबार, शाम को जमेगा गरबा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 26, 2022
Reading Time: 1 min read
kalka mata mandir udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

त्यौहारी सीजन में यूआईटी ने शुरू किया रोड मरम्मत का काम

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। शारदीय नवरात्रि की सोमवार को शुरूआत हो गई। मेवाड़ सहित देश भर में देवी दरबार सजे हुए नजर आ रहे है। जगह जगह गरबा पांडाल तैयार हो चुके है जिनमें शाम होते ही डांडिया खनकेंगे।

शहर में स्थित प्रमुख शक्तिपीठ नीमचमाता, खीमजमाता, अंबामाता, हस्ती माता, आवरी माता, संतोषी माता, कालका माता, करणीमाता, बेदला स्थित सुखदेवी माता, बेड़वास स्थित आशापुरा माता, देबारी स्थित घाटीवाला माता,कडिय़ा स्थित बरवासण माता, झाड़ोल रोड स्थित सांडोल माता, कुराबड़ क्षेत्र में ईडाणा माता, कन्ना माता व चित्तौड़ के आसापुरा माता मंदिर, जोगणीया माता सहित तमाम देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शनों के लिए देवी भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है।

navratri mahotsav badhai sandesh

उदयपुर के कलाकारों ने गाया गरबा गीत, लोगों को आ रहा पसंद

नवरात्रि पर उदयपुर के कलाकारों ने आरके राजस्थानी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले इस बार नया गरबा गीत गाया है। डायरेक्टर राजेश माली ने बताया कि प्रभु प्रजापत, पटेल सरकार और त्रिशा सुथार ने यह गीत गाया है। कोरियोग्राफर यश मारू व दीप शिखा शर्मा के साथ ही टीना माली एंड डांस ग्रुप की बेहतर परफॉरमेंस से लोग इस नए गरबा गीत को पसंद भी कर रहे हैं।

navratri mahotsav badhai sandesh

दिव्यांग कन्याओं के ऑपरेशन का विशेष शिविर

नारायण सेवा संस्थान में सोमवार नवरात्रि घट स्थापना की गई। संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव ने कहा की नवरात्रि के दौरान 501 दिव्यांग कन्याओं के दिव्यांगता निवारण हेतु नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल व वंदना अग्रवाल भी मौजूद थे।

narayan seva santhan udaipur

यूआईटी ने सडक़ों की मरम्मत का काम किया शुरू

uit road work

नवरात्रि व दीपावली पर्व को देखते हुए यूआईटी ने मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सडक़ोंं की मरम्मत के लिए पेचवर्क के साथ ही सडक़ों के सुद्दढीकरण का काम भी शुरू कर दिया है। सचिव बालमुकुंद असावा ने बताया कि यूआईटी क्षेत्राधिकार की समस्त मुख्य सडक़े, रूपान्तरित कॉलोनी की आन्तरिक सडक़े व जो सडक़ डिफेक्ट लाईबिलिटी पिरियड़ में आ रही है उनको ठीक करने का काम अभियान के रूप में शुरू कर दिया गया है। एसीई संजीव शर्मा और एसई अनित माथुर की देखरेख में 15 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य है। पेच रिपेयरिंग कार्य के लिए 5.77 करोड़ की स्वीकृति दी गई हैं।

सचिव बालमुकुंद असावा ने बताया कि न्यास क्षेत्राधिकार की सवीना 100 फीट रोड, नैला मुख्य रोड जैन साहब की बाडी, सेवाश्रम चौराहा, एफसीआई गोदाम से हिरण मगरी सेक्टर 4 लिंक रोड, खेलगांव 200 फीट रोड, समर्पित कॉम्पलेक्स, न्यू नवरत्न, फ्लोरा कॉम्पलेक्स, बडग़ांव मुख्य रोड, साईफन से बेदला माता जी मुख्य रोड पर पेच रिपेयरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Tags: garba in udaipurNavratri FestivalNavratri Festival start udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .