उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। यूआईटी की ले-आउट प्लान समिति की बैठक शनिवार को सचिव बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में हुई। समिति द्वारा पुरानी बसी कॉलोनीयों सहित अन्य प्लान पर एवं राजस्व ग्राम सीसारमा, बेडवास, उदयपुर शहर के मानचित्रों पर विचार विमर्श किया गया जिसमें 32 योजना मानचित्रों का अनुमोदन किया।
असावा ने बताया कि नियमित रूप से बैठक आयोजित की जा रही हैं जिसमें पिछले चार माह में कुल 175 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। बैठक में विशेषाधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान, उप नगर नियोजक ऋतु शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता हितेश सुखवाल व निर्मल सुथार भी मौजूद थे

12472 पट्टे दे चुकी यूआईटी
असावा ने बताया कि अब तक 12472 पट्टे जारी किये जा चुके हैंए जिसमें 3500 पट्टे पिछले चार माह में जारी किये गये यूआईटी पट्टों से अब तक 132 करोड की आय प्राप्त हो चुकी हैंए जो कि राज्य में जयपुर विकास प्राधिकरण के पश्चात् सर्वाधिक हैं।



