AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सिटी स्टेशन रोड : अस्थायी अतिक्रमण हटाए

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 23, 2022
Reading Time: 1 min read
city railway station basti atikraman


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को उदियापोल क्षेत्र में सिटी रेलवे स्टेशन के सामने सड़क सीमा में हुए अस्थायी अतिक्रमण हटाए।

निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ और एडीशनल एसपी चंद्रशील ठाकुर के नेतृत्व में यहां सड़क सीमा में रखे गए फर्नीचर को हटावाया। यहां कच्ची बस्ती में रहने वाले लोग लंबे समय से सड़क सीमा में फर्नीचर रखकर उनको बेचने का काम कर रहे थे। इससे यहां हादसे की चिंता भी बनी रहती हैं। फर्नीचर हटवाने के बाद जेसीबी से सड़क सीमा की जमीन को समतल भी किया गया।

रेलवे स्टेशन के सामने स्थित इस कच्ची बस्ती की जमीन के स्वामित्व का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐेसे में इस कच्ची बस्ती को यहां से हटाने को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं हो पायी है। इस बस्ती को यहां से हटाने की अब तक कई बार मांग हो चुकी हैं। नगर निगम की बोर्ड बैठक के साथ ही जिला प्रशासनिक बैठकों में भी इस बस्ती को यहां से हटाने को लेकर पीछले 15 साल में कई बार लंबी चर्चाएं चल चुकी है, लेकिन मामला कोर्ट में विचाराधीन होने से मामला अटका हुआ हैं।

city railway station basti atikraman

वोट बैंक की राजनीति से उदियापोल पैट्रोल पंप तक पहुंच गई कच्ची बस्ती

सिटी रेलवेे स्टेशन के सामने स्थित कच्ची बस्ती का आज जो विस्तार नजर आ रहा हैं उसके पीछे कहीं न कहीं वोट बैंक की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। कच्ची बस्ती किसी समय सिटी रेलवे स्टेशन के सामने तक सीमित थी वह आज बढ़ते बढ़ते उदियापोल पैट्रोल पंप के पास तक आ पहुंची हैं। इसमें वोट बैंक की राजनीति का बड़ा सहयोग रहा हैं।

highlight advertisement
mokshi make your home better with our best appliances
Tags: city station road udaipurnagar nigam udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .