दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए गुरूवार को अधिसूचना जारी का दी है। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए 24 सितंबर से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे और 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद कांग्रेस पार्टी को उसका नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
राहुल गांधी “भारत जोड़ो यात्रा” में व्यस्त हैं, वे फिलहाल केरल में है और 29 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेंगे। ऐसे में राहुल गांधी नामांकन दाखिल करने दिल्ली नहीं आ सकेंगे। अब पार्टी अध्यक्ष पद के लिए वे नामांकन दाखिल करते हैं या नहीं यह 29 सितंबर तक स्पष्ट हो जाएगा।
इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर सोनिया गांधी से मुलाकात की है, वे भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं, कांग्रेस नेता शिश थरूर ने भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।




