AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का निधन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 21, 2022
Reading Time: 1 min read
कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का निधन


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजू ने उदयपुर के दीपावली मेले में भी शहरवासियों को गुदगुदाया था

मुम्बई, एआर लाइव न्यूज़। सभी को हंसाने वाले कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव 58 साल की उम्र में बुधवार को दुनिया के रंग मंच से अलविदा कह गए। वे पिछले 42 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ आज 21 सितम्बर की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर के साथ ही उनके फैंस में शोक छा गया । राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसम्बर 1963 को कानपुर में हुआ था। उनके पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव एक कवि थे। राजू श्रीवास्तव की कुछ यादें उदयपुर से भी जुड़ी हुई है, जब वे उदयपुर में नगर निगम के दीपावली मेले में भी हास्य प्रस्तुति देने आए थे।

गजोधर किरदार लाखों दिलों में बस गया

राजू श्रीवास्तव को दुनिया उनके जमीन से जुड़े हास्य और गजोधर किरदार से जानते थे। 1988 में दूरदर्शन पर आने वाले टी-टाइम मनोरंजन के एक प्रोग्राम से उन्होंने कॉमेडी की दुनिया मे कदम रखा था।

इसके बाद राजू श्रीवास्तव कॉमेडी की दुनिया मे अपनी पहचान बनाने के लिए मुम्बई गए थे, वहां शुरुआती जीवन में काफी संघर्ष भरा रहा, मुम्बई में जीवन यापन करने के लिए राजू श्रीवास्तव ऑटो चलाते थे। ऑटो सवारियों को भी में अपनी कॉमेडी से हंसाया करते थे, इससे न सिर्फ उनको अच्छी टिप मिल जाती थी, बल्कि छोटे मोटे शो भी मिल जाते थे। एक सवारी ने ही उनकी कॉमेडी से प्रभावित होकर उनको मुम्बई में एक बड़ा शो दिलवाया था, जो उनके लिए एक बड़ा ब्रेक साबित हुआ। कई चुनौतियों को पार कर वे “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो” तक पहुंचे, जहां उन्होंने “द किंग ऑफ कॉमेडी” का खिताब जीता। इस तरह राजू श्रीवास्तव अपनी कॉमेडी के जरिये देश दुनिया के लाखों करोड़ों फैंस के दिलों में बस गए। राजू श्रीवास्तव के घर में पत्नी शिखा, बेटा आयुष्मान और बेटी अंतरा हैं।

UIT Udaipur
Tags: comedy king raju shrivastav passes away at 58Raju shrivastava

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .