AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बड़गांव 60 फीट रोड : यूआईटी सचिव पूरी टीम के साथ पहुंचे मौका देखने

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 19, 2022
Reading Time: 1 min read
badgaon road news udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रभावित लोगों से फीड बैक भी लिया :

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। शहर से सटे बड़गांव में मौजूदा रोड को 60 फीट चौड़ा करने यूआईटी ने सक्रियता बढ़ा दी है।

प्रभावित लोगों से सहमति मिलने और कई लोगों द्वारा अपने स्तर पर पक्के निर्माण हटाने की पहल के बाद मंगलवार को सचिव बालमुकुंद असावा यूआईटी टीम के साथ बडग़ांव पहुंचे। उनके साथ एसई अनित माथुर,एक्सईएन निर्मल सुथार, तहसीलदार विमलेन्द्र राणावत सहित रेवेन्यू इंस्पेक्टर व पटवारी भी मौजूद थे। यूआईटी सचिव ने बडग़ांव सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास के साथ ही प्रभावित लोगों से फीड बैक भी लिया।

प्रभावित लोगों ने जो कुछ समस्याएं बतायी उसका समाधान करने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। सचिव ने बताया कि क्षेत्रवासी इस बात से खूश नजर आए कि आए दिन जाम लगने की समस्या का समाधान हो जाएगा और गांव का भावी विकास भी तय हो सकेगा।

अगले दो दिन में जारी हो जाएंगे मुआवजा राशि के चैक

यूआईटी सचिव ने बताया कि रोड सीमा से प्रभावित भूमि/भवन के हितधारियों द्वारा आपसी समझौते से भूमि देने के संबंध में अपनी सहमति प्रदान करने वाले अधिकांश व्यक्तियों द्वारा अपने स्तर पर निर्माण हटाने प्रारंभ कर दिया गया है शेष व्यक्तियों द्वारा भी अपने निर्माण शीघ्र हटाने आश्वस्त किया है। प्रभावित व्यक्तियों को मुआवजा राशि के आदेश जारी कर दिये गये हैं। अगले दो दिन में उन्हें मुआवजा राशि के चेक वितरण कर दिये जायेंगे। रोड सीमा से विद्युत लाईन, टेलिफोन लाईन,रोड सीमा में आ रहे कुछ मकान के रैंप भी समय पर हटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

निर्माण हटते ही रोड का काम शुरू कर दिया जाएगा

सचिव बालमुकुंद असावा ने बताया कि रोड सीमा में आ रहे पक्के निर्माण हटते ही रोड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। रोड बनाने के लिए 4.98 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लगभग 900 मीटर लंबाई एवं 13.80 मीटर चौड़ाई (2 लेन) में रिजीड पेवमेंट (सीमेंट कंक्रिट) के द्वारा किया जायेगा। रोड के मध्य 0.6 मीटर का मीडियन रखा गया है जिसमें स्ट्रीट लाईट लगाई जायेगी। दोनों तरफ पक्का आरसीसी का नाला बनाया जायेगा एवं आवश्यक सुविधाओं हेतु डक्ट का प्रावधान भी रखा गया है।

mokshi make your home better with our best appliances
highlight advertisement
Tags: Badgaon RoadUdaipur road networkuit udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .