AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

24 घंटे में बारां के शाहबाद में 132 व डूंगरपुर के देवल में 90 मिलीमीटर बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 15, 2022
Reading Time: 1 min read
UIT Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग ने 48 घंटो में कोटा व उदयपुर संभाग में कुछ जगह भारी से भारी बारिश होने का जो अनुमान लगाया था वह काफी हद तक सही निकला। बारां जिले के शाहबाद में 24 घंटे में सबसे अधिक 132 मिलीमीटर यानी साढ़े पांच इंच बारिश होने से आमजन प्रभावित नजर आया। उदयपुर संभाग में भी कई जगह तेज बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश शाहबाद, बारां में 132 मिलीमीटर दर्ज की गई है। उदयपुर जिले के जयसमंद मेंं 75, बावलवाड़ा 70, डूंगरपुर 76 व डूंगरपुर के देवल में 90 बारिश हुई है। 16 सितंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की सम्भावना है।

air pollution nagar nigam udaipur

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर बना वेलमार्क लो प्रेशर एरिया अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे मुडक़र पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढऩे की संभावना है। इसके असर से अगले 24 घंटों के दौरान कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के अधिकतर भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने व एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

24 घंटे में कहां कितनी मिलीमीटर बारिश हुई

बारां जिले में शाहबाद 132, अटरू 74, बांसवाड़ा के लोहारिया 52, डूंगरपुर के देवल में 90, कानबा 80, निठाउवा 76, साबला 68, प्रतापगढ़ के धरियावद में 49, जाखम 40, राजसमंद के नंदसमंद में 30, उदयपुर जिले में बावलवाड़ा 70, जयसमंद 75, ऋषभदेव 51, कोटड़ा 47, ओगणा 41, सराड़ा 59,लसाडिय़ा 53, सलूंबर 51 और उदयपुर शहर में 17 मिलीमीटर बारिश हुई।

Tags: Barish in udaipurhavy rainfall in rajasthanMonsoon news udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .