AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कबड्डी मैदान में उतरे मुख्यमंत्री गहलोत बोले- देश में ही नहीं पूरे विश्व में नया प्रयोग है ग्रामीण ओलंपिक

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 14, 2022
Reading Time: 1 min read
cm ashok gehlot in gogunda udaipur start gramin olympic block level games


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ और गोगुंदा में खिलाडिय़ों का बढ़ाया उत्साह

विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को उदयपुर और प्रतापगढ़ दौरे पर रहे। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं को देखा और विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया।

गहलोत ने प्रतापगढ़ में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत कबड्डी मैच का शुभारंभ किया। 13 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित किया। गहलोत ने कहा कि यह देश में ही नहीं पूरे विश्व में नया प्रयोग है कि खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आयोजन किया जा रहा हैं।

cm ashok gehlot reached pratapgarh and rajiv gandhi gramin olympic khel players

प्रदेश में 35 लाख लोग विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश में 35 लाख लोग विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं। जिसमें महिलाएं 10 लाख है। इन खेलों में 2.25 लाख टीमें बनी है। इन खेलों के सफल आयोजन के उनके पास एक लाख से अधिक वीडियो आए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं,चिरंजीवी योजना, बिजली के बिलों में रियायत देने, सामाजिक सुरक्षा सरकार सहित सरकार की कई योजनाओं के लाभ बताए। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया, जिला प्रमुख इंदिरा देवी मीणा, क्षेत्रीय विधायक रामलाल मीणा, धरियावद विधायक नगराज मीणा, कलक्टर सौरभ स्वामी व सहायक कलक्टर अभिमन्यु सिंह कुंतल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

प्रतापगढ़ से उदयपुर के गोगुंदा पहुंचे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रतापगढ़ से रवाना होकर शाम को उदयपुर जिले के गोगुंदा में पहुंचे। यहां सुरण गांव में ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता देखी। यहां मुख्यमंत्री ने हॉकी मैच शुरू करवाया और खिलाडिय़ों के साथ बातचीत कर उनका उत्साह भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने यहां गवरी नृत्य भी देखा और सरकार की योजनाओं के लाभ बताए। जिले के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, कलेक्टर ताराचंद मीणा,जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन व देहात कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Tags: Ashok GehlotCM Ashok GehlotCM Ashok Gehlot Udaipur visitgramin olympicGramin Olympic Khel udaipurpratapgarh newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .