AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में आकाशीय बिजली गिरने से महिला, बच्ची सहित 3 लोगों की मौत, 5 झुलसे

Lucky Jain by Lucky Jain
September 11, 2022
Reading Time: 1 min read
3 died 5 injured after lightning in Udaipur during rain


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले की टीडी थाना क्षेत्र के पडूणा के जाबला पंचायत में रविवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से महिला, बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है, वहीं 5 लोगों को हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर विधायक फूल सिंह मीणा हॉस्पिटल पहुंचे, घायलों की कुशलक्षेम पूछी और उपचार में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जाबला के उपला फला निवासी मनीषा (23) पत्नी दिनेश, आशा (15) पुत्री मोहन और मनीष (18) पुत्र बाबूलाल की मौत हो गयी है। वहीं नरेन्द्र पुत्र मुकेश की हालत गंभीर है, मनीक्षा पत्नी गणेश, दिनेश पुत्र जालमा, जीवा पुत्र रामा, मोहन पुत्र भैरूलाल घायल है। सभी घायलों का एमबी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

बारिश होने पर एक कच्चे मकान पर पड़े तिरपाल के नीचे खड़े थे 8 लोग

हॉस्पिटल में विधायक फूल सिंह मीणा ने घायलों की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान घायलों ने बताया कि कुछ लोग मकान निर्माण का काम चल रहा था, वहां काम कर रहे थे, वहीं दो-तीन लोग बकरी चरा रहे थे। अचानक तेज बारिश शुरू होने से बचने के लिए सभी पास ही एक कच्चे मकान पर पड़े तिरपाल के नीचे खड़े हो गए। तभी आकाशीय बिजली उस कच्चे मकान पर गिरी, जहां सभी खड़े थे।

कलेक्टर ने पानरवा मार्ग पर आकाशीय बिजली की चपेट में आए युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया

उदयपुर जिले के पानरवा मार्ग पर आकाशीय बिजली गिरने की एक और घटना हुई। यहां कलेक्टर ताराचंद मीणा ने घायल युवक लक्ष्मण को समय रहते अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार कलेक्टर ताराचंद मीणा कोटड़ा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करने के पश्चात लौट रहे थे। वे कोटड़ा से पानरवा मार्ग पर थे, इस दौरान पाथरवाड़ी गांव में उन्होंने कुछ ग्रामीणों की भीड़ देखी तो गाड़ी रूकवाई। ग्रामीणों के पास गए तो वहां एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसा हुआ बेहोश पड़ा था और उसके मवेशियों की मृत्यु हो गयी थी। इस पर कलेक्टर ने तत्काल तहसीलदार की गाड़ी से ही घायल लक्ष्मण अस्पताल पहुंचाया और त्वरित इलाज मिलने से युवक की हालत अब स्थिर है।

UIT Udaipur
Tags: 3 died 5 injured after lightning in Udaipur during rainlightning in UdaipurMLA Phool Singh Meenaudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .