AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

देवाली तरफ से फतेहसागर पाल पर सोमवार से वाहनों का प्रवेश बन्द

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 7, 2022
Reading Time: 1 min read
देवाली तरफ  से फतेहसागर पाल पर सोमवार से वाहनों का प्रवेश बन्द


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आरएससीईआरटी हॉस्टल के पास यूआईटी की पार्किंग में खड़े होंगे वाहन

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज़)।  अगले सोमवार से देवाली की तरफ से फतेहसागर की पाल पर आने वाले वाहनों का प्रवेश बन्द हो जाएगा। इस तरफ से आने वाले वाहन  चालकों को आरएससीईआरटी के हॉस्टल परिसर में बनी पार्किंग में वाहन खड़े करने होंगे। यह सुविधा निशुल्क होगी।

जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एसपी विकास शर्मा ने विभिन्न स्तर पर फीडबैक लेने और वाहनों के कारण आमजन को हो रही असुविधा को देखते हुए यह निर्णय  लिया है। इससे पाल पर प्रदूषण कम होगा और घूमने आने वाले लोगो की सेहत को भी फायदा होगा। कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि सुबह-शाम यहां आने वाले लोगों ने यहां पर वाहनों के जमघट से होने वाली परेशानियों के बारे में बताया था उसी दृष्टि से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। सोमवार से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

जल्द ही ओवरफ्लो की तरफ भी बन्द होगा वाहनों का प्रवेश

कलेक्टर ने बताया कि अभी देवाली की तरफ से वाहनों का प्रवेश बन्द किया जा रहा है। भविष्य में फतेहसागर ओवरफ्लो की तरफ से पाल पर आने वाले वाहनों का प्रवेश भी बन्द किया जाएगा। इधर के वाहनों की पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था भी चिन्हित की जा रही है।

nagar nigam

एसपी के विजन से काफी कुछ सुधार नजर आने लगा

उदयपुर एसपी विकास शर्मा पिछले कई दिनों से फतेहसागर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की कवायद में लगे हुए है। उसका असर भी नजर आने लगा है, हालांकि अभी कुछ मामलों में पुलिस को कुछ कदम और उठाने होंगे। एसपी विकास शर्मा की पहल पर फतेहसागर पर  वन-वे की नई व्यवस्था के तहत तीन पहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश नीलकंठ महादेव मंदिर की तरफ से कर काला किवाड़ की तरफ निकासी शुरू करवाई।

नई व्यवस्था से फतेहसागर की बंसियो की तरफ वाहन खड़े होने की समस्या का समाधान हुआ है। साथ ही बार बार जाम लगने की समस्या से भी काफी हद तक लोगो को राहत मिलने लगी है। दोपहिया वाहनों को वन-वे व्यवस्था से मुक्त रखा गया हैं। वे नीलकंठ महादेव मंदिर की तरफ से भी फतेहसागर आ सकते है और काला किवाड़ की तरफ से भी। 

Tags: Collector tara chand meenaFateh sagar pal traffic no entryfatehsagar lakefatehsagar overflowFsSP Vikas sharma

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .