AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फिर चली गतिमान प्रशासन बस : पूर्व कलेक्टर हेमंत गेरा ने भी शुरू की थी दो बसें, ट्रांसफर होते ही कबाड़ हो गई थी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 5, 2022
Reading Time: 1 min read
gatiman prshasan bus again start in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने गांधी ग्राउंड में हरी झंडी दिखाकर रवाना की बस

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मुख्य सचिव उषा शर्मा सोमवार को उदयपुर के एक दिवसीय दौरे पर रही। इस दौरान वे आदिवासी क्षेत्र भी पहुुंची। मुख्य सचिव ने गांधी ग्राउंड से गतिमान प्रशासन बस को आदिवासी क्षेत्र के लिए रवाना किया। हाईटेक सुविधाओं से युक्त इस बस के माध्यम से दूरदराज के ग्रामीणों को उनके गांव तक पहुंच कर ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ऐसी ही दो गतिमान प्रशासन बसे तत्कालीन कलेक्टर हेमंत गेरा के समय भी कोटड़ा और झाड़ोल क्षेत्र में चलाई गई थी, लेकिन बाद में प्रशासनिक मॉनिटरिंग नहीं होने से ये बसे अनुपयोगी पड़ी पड़ी खटारा हो गई।

अफसर का ट्रांसफर होते ही दफन हो जाता है जनहित का प्रोजेक्ट

हेमंत गेरा का उदयपुर से ट्रांसफर होते ही अफसरों ने गतिमान प्रशासन बसों से नजरें मोड़ ली। नतीजा यह हुआ कि एक बस कोटड़ा पुलिस थाना परिसर में और दूसरी बस झाड़ोल में पड़ी पड़ी कबाड़ हो गई थी। गतिमान प्रशासन बस के अंदर बनाए केबिन में लगाए गए कम्प्यूटर और अन्य संसाधन भी कबाड़ हो गए थे।

उदयपुर में अब तक जो परिपाटी देखने को मिल रही है उससे यह साफ होता है कि अफसर का यहां से ट्रांसफर होते ही जनहित के प्रोजेक्ट दफन हो जाते है। पूर्व कलेक्टर शिखर अग्रवाल ने प्रयास कर शहर में पहली बार लो फ्लोर सिटी बसें चलाई, लेकिन उनका तबादला होते ही बसें बंद हो गई। यहां के कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की राजनीति के चलते जनता को बसों की सुविधा मिलनी बंद हो गई। ऐसे में अब यह गतिमान प्रशासन बस फिर से शुरू हुई है, उसका भी कहीं वैसा ही हाल नहीं हो, इसकी चिंता भी करने की जरूरत है।

खिलाडिय़ों से मिली मुख्य सचिव

CS usha sharma at GANDHI GROUND udaipur

मुख्य सचिव उषा शर्मा सुबह 9 बजे गांधी ग्राउंड पहुंची और राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के ब्लॉक स्तरीय आयोजन का अभ्यास कर रहे खिलाडिय़ों से मिली। कलेक्टर ताराचंद मीणा ने खेल सुविधाओं की जानकारी दी। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने जिले में संचालित खेल गतिविधियों की जानकारी दी। झाड़ोल से वापस उदयपुर शहर पहुंचकर आरएसएमएमएल में अधिकारियों की बैठक ली। प्रबंध निदेशक प्रदीप गावंडे ने आरएसएमएमएल की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद वे जयपुर रवाना हो गई।

आश्रम छात्रावास में बच्चे के हाथों करवाया स्मार्ट क्लास रूम का लोकार्पण

मुख्य सचिव ने झाडोल में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न प्रकार के उत्पादों को देख सराहना की। ग्रामीण राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के ब्लॉक स्तरीय आयोजन की तैयारी देखी और यहां उन्होंने गवरी नृत्य भी देखा। पई गांव में जनजाति आश्रम छात्रावास में एक बच्चे के हाथों स्मार्ट क्लास रूम का लोकार्पण करवाया गया। नाई गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उन्दूरी खुर्द में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया।

Tags: cs usha sharmacs usha sharma visit udaipurgatiman prshasan busudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .