AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

घरों में बगैर कनेक्शन चल रहे AC, टीवी, फ्रिज: 20 घरों से पकड़ी बिजली चोरी

Lucky Jain by Lucky Jain
September 4, 2022
Reading Time: 1 min read
avvnl vigilence team caught electricity theft in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टीम ने कार्रवाई कर 11.42 लाख रूपए के चालान बनाए

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सतर्कता दल ने शनिवार रात को किशनपोल स्थित रजानगर कॉलोनी में छापेमारी कर बड़ी संख्या में बिजली चोरी पकड़ी है। टीम ने रजा नगर में एक के बाद एक ऐसे 20 घरों में छापे मारे जहां टीवी, कूलर, फ्रिज, AC सहित बिजली से चलने वाले अन्य उपकरण थे, लेकिन घरों में विद्युत कनेक्शन ही नहीं था। वहीं कुछ ने कनेक्शन और मीटर तो लगवा रखा था, लेकिन मीटर में छेड़छाड़ कर उसे खराब कर चोरी की बिजली का उपयोग कर रहे थे।

एईएन विजिलेंस गिरीश मरिवाला ने बताया कि रजा नगर कॉलोनी के 20 घरों से बिजली चोरी पकड़ी गयी है। इनके यहां टीम ने कार्रवाई कर 11.42 लाख रूपए के चालान बनाए हैं और घरों में विद्युत मीटर कनेक्शन लेने के लिए समझाइश की है। रजानगर कॉलोनी में ऐसे भी बहुमंजिला घर मिले जहां एसी लगे हुए थे, लेकिन वे लोग मीटर में छेड़छाड़ कर एसी बिजली चोरी कर चला रहे थे।

विजिलेंस टीम ने रात को अंबामाता क्षेत्र के 80 फीट रोड और राताखेत स्थित घरों पर भी छापेमारी की। रजानगर कॉलोनी की कार्रवाई एईएन विजिलेंस गिरीश मरिवाला, एईएन ऑडिट कृष्ण कुमार रावल, जेईएन योगिता सिंह राजावात, सिंपी कुमारी सिन्हा और दीपक डोडिया की टीम ने की है।

electricity crisis in rajasthan
Tags: AVVNLavvnl vigilence team caught electricity theftelectricity theft case in udaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .