AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर में दिनदहाड़े डकैती: तरीका उदयपुर में 25 किलो सोने की डकैती जैसा ही…

Lucky Jain by Lucky Jain
September 3, 2022
Reading Time: 1 min read
robbery-with-businessman-on-gun-point-at-his-showroom-in-jaipur-modus-operandi-like-udaipur-gold-robbery


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

व्यापारी पर पिस्टल तानकर 15.48 लाख रूपए लेकर फरार हुए बदमाश

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के पांच्यावाला क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11.15 बजे बाइक पर आए 5 बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसकर डकैती को अंजाम दिया। बदमाश करणी विहार थाना इलाके के पांच्यावाला स्थित प्लाईवुड की दुकान में घुसे, दुकान के अंदर घुसते हुए बदमाशों ने व्यापारी पर पिस्टल तानी और फिर उससे 15 48 लाख रूपए लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का कोई सुराग लग से। डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पूरे शहर में नाकाबंदी करवा दी गयी है, सघन तलाशी जारी है। पुलिस की डीएसटी और सीएसटी को भी बुलाया गया है।

कर्मचारी को बनाया बंधक

पीड़ित व्यापारी अग्रवाल वुड्स का मालिक विवेक अग्रवाल ने बताया कि बदमाश दो बाइक से आए थे, दुकान में घुसते ही बदमाशों ने सबसे पहले काम कर रहे कर्मचारी को बंधक बनाया, इसके बाद दुकान के अंदर बने ऑफिस में घुसे, जहां व्यापारी विकास अग्रवाल बैठे थे। बदमाशों ने विकास पर पिस्टल तान दी, विकास शोर न मचा सकें, इसलिए उनके मुंह पर टेप लगाकर उन्हें भी बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने वहां रखे करीब 15 लाख 48 हजार रूपए बैग में भरे और फरार हो गए।

चार दिन पहले उदयपुर में भी पांच बदमाशों ने गोल्ड लोन बैंक में डाला था डाका

जयपुर की घटना से चार दिन पहले ही उदयपुर में भी इसी तरीके से डकैती को अंजाम दिया गया था। यहां भी दो बाइक पर आए 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े शहर के व्यस्ततम इलाके सुंदरवास स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में डकैती डाली थी और यहां से 25 किलो सोना और करीब 11 लाख रूपए बैग में लेकर फरार हो गए थे। यहां भी बदमाशों ने कर्मचारियों को डराने के लिए उन पर पिस्टल तान दी थी।

उदयपुर और जयपुर में हुई डकैती में ये समानताएं हैं

UIT Udaipur
  • दोनों ही वारदातों में 5 बदमाश शामिल थे
  • बदमाश 2 बाइक से आए थे।
  • बदमाशों ने पिस्टल तानकर कर्मचारियों को बंधक बनाया और फिर वारदात की।
  • दोनों ही वारदातें व्यस्ततम इलाके में हुईं।
  • वारदातों को सुबह कार्यालय के खुलने के कुछ देर बाद ही अंजाम दिया गया।
  • दोनों ही वारदातों में बदमाश डकैती का माल बैग में भरकर ले गए।
Tags: robbery in jaipurrobbery on gun pointudaipur gold robberyudaipur gold robbery modus operandi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .